सीहोर: पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा बुधवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गए। नसरुल्लागंज के पुराने स्टेट बैंक के सामने ट्रक चालक ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा बुधवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गए। नसरुल्लागंज के पुराने स्टेट बैंक के सामने ट्रक चालक ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई गई है।
जानकारी के अनुसार पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा बुधवार को कार में सवार होकर पुराने स्टेट बैंक के पास से निकल रहे थे, इसी दौरान ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शर्मा बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।
एक साल पहले चली थी गोली
गुरुप्रसाद शर्मा पर करीब एक साल पहले नवंबर 2020 में गोली चलने का मामला भी सामने आया था। जब वे घर के बाहर खड़े थे तो उन पर एक युवक ने गोली चला दी थी। उस समय भी वे बाल-बाल बचे थे। हालांकि युवक मौके पर ही पकड़ा गया था। राजनीति में वर्चस्व बनाने के लिए युवक ने गोली चलाई थी।