फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Tractor-trolley collided with car on Indore-Bhopal highway, one and a half year old girl died

Sehore News: इंदौर-भोपाल हाईवे पर ट्रेक्टर-ट्रॉली की कार से टक्कर, डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Tue, 04 Jan 2022 05:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 04 Jan 2022 05:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सीहोर में ट्रेक्टर-ट्रॉली और कार की भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Sehore: Tractor-trolley collided with car on Indore-Bhopal highway, one and a half year old girl died
इंदौर-भोपाल हाईवे पर हादसाः - फोटो : social media

विस्तार

सीहोर में इंदौर-भोपाल हाईवे पर जावर थाना क्षेत्र में रिकांडो जोड़ के पास ट्रेक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। डेढ़ साल की बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना मंगलवार सुबह की है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद भी जब पुलिस नहीं आई तो वहां जमा भीड़ आक्रोशित हो गई। घटना में मारी गई बच्ची का नाम इंसा पुत्री तारिक अजीज बताया जाता है। कार में सवार तारिक अजीज, फातिमा, फरहा, सानिया, फरीदा घायल हए हैं। दो की हालत गंभीर है और उन्हें भोपाल रैफर किया गया है। घायल यात्री महू और भोपाल के हैं। सभी यात्री मंगलवार सुबह भोपाल से महू के लिए निकले थे।  
विज्ञापन

 
दो और हादसों में मौतें 
सीहोर में दो और हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। रेहटी थाना क्षेत्र में सत्तार खां के खेत के पास ग्राम कलवाना पर अज्ञात वाहन के चालक ने पैदल चल रहे रामजी लाल निवासी बिजल गांव को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसी तरह कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मोटर साइकिल का एक्सीडेंट हो गया। इससे पीछे बैठे राजेन्द्र मालवीय की मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed