फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: To protect the cows from the cold waves, the cows of the Gaushala were dressed in clothes

सीहोर: शीतलहरों से बचाने के लिए गौशाला की गायों को पहनाए कपड़े

Tue, 21 Dec 2021 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 07:50 PM IST
सार

जिले में तेज ठंड को देखते हुए कुबेरेश्वर धाम मुरली मनोहर गौशाला सीहोर में गो माता को शीतलहर से बचाने के लिए कपड़े पहना दिए गए हैं। कहीं-कहीं अलाव भी जलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sehore: To protect the cows from the cold waves, the cows of the Gaushala were dressed in clothes
शीतलहरों से बचाने के लिए गायों को पहनाए कपड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में तेज ठंड को देखते हुए कुबेरेश्वर धाम मुरली मनोहर गौशाला सीहोर में गो माता को शीतलहर से बचाने के लिए कपड़े पहना दिए गए हैं। कहीं-कहीं अलाव भी जलाए जा रहे हैं। दिसंबर में कई सालों बाद सर्दी अपना सितम ढा रही है। तीन दिन से लगातार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे चल रहा है। जिससे लोगों की आम दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है।

विज्ञापन

नगर हो या ग्राम तापमान में गिरावट का असर साफ दिखाई दे रहा है। नगर में सुबह के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही तीन दिन से लगातार काफी कम है और इसका प्रमुख कारण है उत्तर से आ रही वो बर्फीली हवा, जिसने रविवार को न्यूनतम तापमान 1.5, सोमवार को 1.9 और मंगलवार को 3.5 कर दिया। शीतलहरों से मवेशियों को भी दिक्कत होने लगी है। इसके लिए कई जगह मवेशियों के आसपास अलाव जलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कुबेरेश्वर धाम स्थित गौशाला की गायों को कपड़े पहनाए गए ताकि उन्हें सर्दी से बचाया जा सके।

विज्ञापन

फसलों को नुकसान होने की आशंका

खेतों में तीन दिन से जम रही ओस की बूंदें कहीं फसल को नुकसान न पहुंचा दें, यह आशंका लगातार बनी हुई है। तुअर की फसल इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। वहीं सब्जियों पर भी पाला पड़ने की संभावना बनती दिख रही है। हालांकि कृषि विभाग कह रहा है कि कहीं से पाला पड़ने की सूचना नही है। यह राहत भरी जानकारी है। मगर लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर बना रहा तो यह पाला पड़ने में देर नही लगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed