फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Thieves storm into Digambar Jain temple, broke the lock and took away two donation boxes and throne, police did not get any clue

सीहोर: दिगंबर जैन मंदिर में चोरों का धावा, ताला तोड़कर दो दान पेटी और सिंहासन ले उड़े, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

Sat, 15 Jan 2022 01:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 01:32 PM IST
सार

शहर के ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिंगबर जैन मंदिर में चोरों ने रात के समय धावा बोलकर ताला तोड़ा। चोर मंदिर से दो दान पेटी और भगवान का सिंहासन चोरी कर ले गए। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
Sehore: Thieves storm into Digambar Jain temple, broke the lock and took away two donation boxes and throne, police did not get any clue
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिंगबर जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने रात के समय धावा बोलकर ताला तोड़ा। चोर मंदिर से दो दान पेटी और भगवान का सिंहासन चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी कॉलोनी में जैन समाज का श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिंगबर जैन मंदिर है। बताया जाता है कि गुरुवार रात अज्ञात चोर मंदिर के बाहर स्थित गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने मंदिर के अंदर रखी दो दान पेटी, सिंहासन को निकाला और लेकर फरार हो गए। मंदिर से चोरी हुई दान पेटी में कितने रुपए रखे थे और सिंहासन कितने का था उसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


मंदिर में चोरी की वारदात से आक्रोश
दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह मंदिर के ताला टूटा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया, लेकिन शाम तक ऐसा कोई सा सुराग हाथ नहीं लगा है। इससे पहले आष्टा जैन मंदिर में भी चोरी हुई थी। मंदिर में चोरी की वारदात से समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। समाज की तरफ से जल्द ही चोरों को पकड़कर सामान बरामद करने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने बाद नहीं मिला कोई सुराग
आष्टा शहर के अलीपुर स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में 10 नवंबर की रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर अष्टधातु की भगवान की दो प्रतिमा, दो चांदी के छत्र के साथ दान पेटी में रखे नकदी रुपये लेकर गायब हो गए थे। पार्वती थाना पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण कायम कर तलाश में जुटी है। पुलिस ने मामले में आसपास के थाना क्षेत्र में जांच पड़ताल कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है। इसे लेकर जैन समाज के लोगों ने दो बार तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed