फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Thieves became thieves in the desire to become rich quickly, police arrested 7 accused of stealing 20 lakhs

सीहोर: जल्दी अमीर बनने की ख्वाहिश में बन गए चोर, पुलिस ने 20 लाख की चोरी करने वाले 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 17 Jan 2022 03:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 03:21 PM IST
सार

सीहोर के नसरूल्लागंज इलाके में पुलिस ने 20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी किए गए सोने को गलाकर सोने के सिक्के बनवा रहे थे ताकि उसे बैंक में रखकर गोल्ड लोन लेकर अमीर बन सकें। 

विज्ञापन
Sehore: Thieves became thieves in the desire to become rich quickly, police arrested 7 accused of stealing 20 lakhs
सीहोर में 20 लाख की चोरी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैसे कमाकर अमीर बनने की ख्वाहिश हर किसी की होती है, लेकिन कई बार लोग जल्दी अमीर बनने की चाह में गलत रास्तों को अपनाकर पूरा भविष्य बर्बाद कर लेते हैं। सीहोर के नसरूल्लागंज इलाके में पुलिस ने 20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ज्यादातर आरोपी महज 20 से 22 साल की उम्र के हैं। आरोपी पहले अपनी जरूरतों और शौक को पूरा करने के लिए छोटी-मोटी वारदातों को अंजाम दिया करते थे, लेकिन जल्दी अमीर बनने की ख्वाहिश में उन्होंने 20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया और पकड़े गए।
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपियों के पास से 307 ग्राम सोना और साढ़े पांच किलो चांदी की ज्वैलरी बरामद की है। जब्त गहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपये हैं। आरोपियों के पास से 2 मोटर साइकिलें भी मिली हैं, जिनकी कीमती लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये हांकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सारा सामान जब्त कर लिया है।  
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव के अनुसार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदेही व्यक्ति वीरेंद्र उर्फ वीरू को उसके घर बोरखेड़ा से गिरफ्तार किया। वहीं जब पुलिस ने वीरेंद्र से सख्ती से पूछताछ की तो उसने 12 जनवरी को शास्त्री कॉलोनी में हुई घटना में शामिल अपने साथियों अतुल शर्मा, नमन मुकाती, शिवम राजपूत, कौशल राजपूत, दीपक मीणा, प्रदीप पंवार के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने इससे पहले 16 दिसंबर 2021 को स्वप्न सिटी में अपने साथी शिवम राजपूत व दीपक मीणा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात भी कबूल की है। आरोपियों के पास से दोनों वारदातों से चोरी किए गए सोने-चांदी के 20 लाख रुपये के जेवरात सहित अन्य सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी से पहले करते थे रैकी
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि वो चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरी करने वाली जगहों की रैकी किया करते थे। पीड़ित रामचंद्र सोनी की दुकान में चोरी करने से पहले भी चोरों  ने 15 दिनों तक रैकी की थी। चोरों ने पीड़ित के दुकान आने-जाने के समय व उसकी रोज की गतिविधियों पर नजर रखी। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
वारदात वाले दिन आरोपी वीरेन्द्र उर्फ वीरु पंवार ने रामचंद्र सोनी का सोने और चांदी से भरा बैग चोरी किया था। आरोपी शिवम राजपूत और अतुल शर्मा घटनास्थल से कुछ दूर बिना नंबर की पल्सर बाइक को चालू कर वीरेंद्र का इंतजार कर रहे थे। वहीं दीपक मीणा घटनास्थल के पास मौजूद किराना दुकानदार को बातों में उलझाकर उसका ध्यान भटका रहा था। कौशल राजपूत और नमन मुकाती ने आसपास के लोगों पर नजर रखी। चोरी करने के बाद सभी आरोपी घटनास्थल से भाग निकले। चोरी की वारदात में उपयोग में ली गई बाइक आरोपी दीपक मीणा की थी। 

साक्ष्य मिटाने बनवा रहे थे सोने के सिक्के
आरोपी चोरी की वारदात के साक्ष्य मिटाने के लिए सोने के आभूषणों से सोने के सिक्के बनवा रहे थे, ताकि पकड़े ना जाएं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जल्दी अमीर बनने के चक्कर में वो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। एक घटना में सफल होने के बाद, हमने दूसरी घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि उनका मुख्य निशाना गोल्ड था। आरोपियों का एक साथी प्रदीप पंवार खातेगांव में मुथ्थुस फायनेंस में काम करता है, उसकी मदद से वो हरदा जिले के सुनार प्रकाश सोनी से सोना गलवाकर उसके सिक्के बनवा रहे थे। आरोपियों ने लगभग 103 ग्राम सोना गलवाकर एक सिक्का भी तैयार करवाया था। आरोपी चोरी के गोल्ड को गलाकर सोने के सिक्कों में इसलिए बदलवाना चाहते थे, ताकि मुथ्थुस फायनेंस में रखकर गोल्ड लोन ले सकें और अमीर बन सकें। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को उसके पहले ही गिरफ्तार कर लिया।  


चोरी की वारदात में पकड़े गए आरोपी
20 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में पुलिस ने वीरेंद्र उर्फ वीरु पंवार के अन्य साथियों में दीपक मीणा पिता भंवरसिंह निवासी पाचौर, शिवम पिता जितेन्द्र राजपूत निवासी ऋषिनगर कालोनी, नमन पिता हुकुमसिंह निवासी नंदगांव, कौशल पिता भगवान सिंह राजपूत निवासी बोरखेड़ाकला, अतुल पिता महेश शर्मा निवासी ग्राम जोगला और प्रदीप पंवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का साथ देने वाले ज्वेलर प्रकाश सोनी की गिरफ्तारी होना शेष है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed