{"_id":"624c359093ff7d0b9d0c917b","slug":"sehore-the-miscreants-entered-the-shop-waving-weapons-attacked-the-shopkeeper-for-the-acquittal-the-incident-caught-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: हथियार लहराते दुकान में घुसे बदमाश, राजीनामे के लिए दुकानदार पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: हथियार लहराते दुकान में घुसे बदमाश, राजीनामे के लिए दुकानदार पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Tue, 05 Apr 2022 05:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 05 Apr 2022 05:56 PM IST
सार
सीहोर में एक आपराधिक मामले में एक इलेक्ट्रिट दुकान संचालक पर लोहे की रॉड, डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन
एसपी ऑफिस में आवेदन लेकर पहुंचे फरियादी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर में दिन दहाड़े सरेआम कुछ बदमाश आपराधिक मामले में राजीनामा कराने के लिए एक इलेक्ट्रिक शॉप में घुसे और लोहे के रॉड, चाकू डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है हालांकि मामले में पुलिस ने केवल दो ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके चलते पीड़ित ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी मयंक अवस्थी को पत्र सौंपकर शिकायत की और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
जानकारी के अनुसार अमलाह में निवासरत पीड़ित तेजपाल बेलदार 30 मार्च को दोपहर 2 बजे के करीब अपनी इलेक्ट्रिक की दुकान पर ग्राहकी कर रहे थे, उसी दौरान 8-10 लड़के अचानक दुकान में घुसे और चाकू,डंडे एवं लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने मार-पीट करते समय कहा की अम्बाराम वाले केस में राजीनाम कर ले वरना अगली बार तुझे जान से खत्म कर देंगे। सीसीटीवी कैमरे की रिकाडिंग देखने पर हमला करते अमलाहा के आशुपाल, जयप्रकाश, भीम, रितिक, देवेन्द्र,हेमेन्द्र आयूष प्रशांत वर्मा, श्यामलाल वर्मा, लल्ला पटेल दिखाई दिए। दबंग बदमाशों ने हमला करने के बाद हथियारों के साथ फोटो भी वायरल किए।
फरियादी तेजपाल ने मामले की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आष्टा थाना पुलिस ने कुछ ही आरोपियों पर धारा 294, 323, 324, 427, 506 / 34 और अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के खिलाफ मामला दर्ज किया, जबकी अन्य अपराधियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
फरियादी ने बताया की अम्बाराम के पुत्र आशुपाल पर चचेरे भाई की पत्नी मंजू ने प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया हैं। इसी प्रकरण में अम्बाराम एंव उसका पूरा परिवार फरियादी और उसके परिवार पर राजीनामे का दबाव बना रहा हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर सख्य कार्रवाई करने की मांग की है।