फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: The absconding accused on parole from UP committed 6 thefts in Shahganj, arrested for 16 tola of gold

सीहोर: यूपी से पैरोल पर फरार आरोपी ने शाहगंज में 6 चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, 16 तोला सोने के साथ गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 11:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 11:49 AM IST
सार

सीहोर पुलिस ने यूपी के पैरोल पर फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शाहगंज में 6 चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी के पास से 16 तोला सोना, एक बाइक और 80 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Sehore: The absconding accused on parole from UP committed 6 thefts in Shahganj, arrested for 16 tola of gold
चोरी की वारदात में जब्त सामान के साथ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के शाहगंज में यूपी से पैरोल पर फरार एक आरोपी ने 6 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

आरोपी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस पूछताछ में उसने शाहगंज में भी कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। 

एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने रविवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि शाहगंज थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते को सूचना मिली कि बांद्राबांध के पास एक संदिग्ध युवक हाथ में थैला लेकर खड़ा हुआ है। पुलिस दल द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ा गया।  उसके पास से 16.2 तोला सोना, एक किलो 700 ग्राम चांदी, एक बाइक, 80 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चोरी, लूट, नकबजनी अवैध हथियार रखने, मारपीट आदि के प्रकरण स्थानीय न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं एक मामले में उसे तीन वर्ष की सजा सुनाई जा चुकी है। इसी मामले में उसे 16 मई 2021 को पैरोल पर छोड़ा गया था और तब से ही वह फरार होकर एक युवती के साथ होशंगाबाद में रहने लगा। उसने आसपास के जिलों में चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

 
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में जिले के थाना शाहगंज में छह वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। वहीं एक मामले में चोरी किया गया सोना, चांदी व नगदी बरामद भी की गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को बुधनी न्यायालय में उपस्थित कर अन्य मामलों के लिए रिमांड मांगा था, परंतु न्यायालय ने 9 अप्रैल तक ज्यूडिशियल रिमांड के आदेश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को नसरुल्लागंज जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed