{"_id":"6218d664b86ce022d91cfec8","slug":"sehore-swachh-survekshan-2022-field-verification-from-march-1-collector-issued-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: स्वच्छ सर्वेक्षण-2022: मैदानी सत्यापन 1 मार्च से, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: स्वच्छ सर्वेक्षण-2022: मैदानी सत्यापन 1 मार्च से, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
Fri, 25 Feb 2022 06:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:45 PM IST
सार
स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 का मैदानी सत्यापन भारत सरकार द्वारा निर्धारित एजेंसी के माध्यम से निकायों में 1 मार्च, 2022 से प्रारंभ होगा। निकाय द्वारा दस्तावेज निर्धारित तिथि तक पोर्टल पर अपलोड नहीं करने पर निकाय स्वच्छता सर्वेक्षण की प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीहोर कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की तैयारियां जारी हैं। मैदानी सत्यापन की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह ने परिपत्र जारी कर कलेक्टर को निर्देशित किया है कि अब स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सर्वेक्षण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के सीहोर कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा है कि वर्तमान में फरवरी के शेष दिन और मार्च का महीना स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और निकाय के अन्य कर्मचारियों को प्राथमिकता से स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्यों की ओर ध्यान देने के लिए निर्देशित करें, और फरवरी और मार्च में यथासंभव अन्य किसी कार्य में संयोजित न करें। निकाय की स्वच्छता सर्वेक्षण की परफॉर्मेंस पर इस दौरान विशेष निगरानी रखी जाए।
स्वच्छता सर्वेक्षण राज्य की विशेष प्राथमिकता में है, और इस वर्ष भारत सरकार के द्वारा निकायों के स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम के आधार पर जिले की रैंकिंग भी की जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण में आपके जिले की निकाय देश में उच्चतम स्थान प्राप्त कर सकें और जिले का गौरव बढ़ाएं ऐसी शासन की अपेक्षा है।