{"_id":"61fbde087c3dc56721599a0c","slug":"sehore-seeing-my-friend-drowning-in-the-river-could-not-help-even-after-wishing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: युवक की डूबने से मौत, अपने मित्र को नदी में डूबते देखते रह गए, चाह कर भी नहीं कर सके मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: युवक की डूबने से मौत, अपने मित्र को नदी में डूबते देखते रह गए, चाह कर भी नहीं कर सके मदद
Thu, 03 Feb 2022 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:22 PM IST
सार
नर्मदा नदी में स्नान करने गए चार दोस्तों में से एक की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा नसरुल्लागंज में आने वाले नीलकंठ घाट का बताया गया है। मृतक युवक आमला रातीबड़ भोपाल का बताया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में एक हादसा हो गया। नर्मदा नदी में स्नान करने गए चार दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई। हादसा नसरुल्लागंज में आने वाले नीलकंठ घाट का बताया गया है। मृतक युवक आमला रातीबड़ भोपाल का बताया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को चार दोस्त नसरुल्लागंज स्थित नीलकंठ घाट पर स्नान करने गए थे। चारों नसरुल्लागंज के निम्नागांव में शादी समारोह में आए थे। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे चारों स्नान करने के लिए नसरुल्लागंज नीलकंठ घाट पर चले गए थे। नीलकंठ घाट पर नहाते समय 19 वर्षीय मोनू अटरिया गहरे पानी में चला गया और मदद के लिए पुकार लगाने लगा। इस दौरान उसके साथ आए तीन दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन चाह कर भी उसकी जान नहीं बचा सके। बताया जाता है कि चारों दोस्त तैरना नहीं जानते थे। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। मृतक युवक आमला रातीबड़ भोपाल का बताया गया है।