फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Second death due to drowning on Narmada coast for four days, administration is not taking cognizance even after accidents

सीहोर: नर्मदा तट पर चार दिन डूबने से दूसरी मौत, हादसों के बाद भी प्रशासन नहीं ले रहा संज्ञान

Wed, 20 Apr 2022 04:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 04:28 PM IST
सार

सीहोर जिले की रेहटी तहसील में पड़ने वाले आंवली घाट नर्मदा तट पर चार दिनों में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन नदी के खतरनाक स्थानों पर प्रशासन ने किसी तरह के चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन
Sehore: Second death due to drowning on Narmada coast for four days, administration is not taking cognizance even after accidents
आंवली घाट में चार दिन में दो युवकों की डूबने से मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले की  रेहटी तहसील स्थित आंवली घाट नर्मदा तट पर लगातार हादसे हो रहे हैं। चार दिनों में डूबने से 2 लोगों की  मौत हो गई है, लेकिन बावजूद इसके प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन


मंगलवार को आंवली घाट नर्मदा तट पर गंजबासौदा निवासी सुनील दुबे की डूबने से मौत हो गई। इससे पहले 16 अप्रैल को भोपाल निवासी मुकेश प्रजापति की डूबने से मौत हो गई थी। वहीं, तहसील के ही नीनौर नर्मदा घाट पर बायां निवासी एक 18 वर्षीय युवक की भी गहरे पानी में डूबने से मौत का मालमा सामने आया है। 
विज्ञापन


आंवली घाट नर्मदा तट स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लेकिन लगातार यहां लोग हादसों का शिकार होकर काल के गाल में समा रहे हैं। लेकिन जानलेवा हादसों के बाद भी प्रशासन सबक नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंवली घाट नर्मदा तट पर कई स्थान खतरनाक हो गए हैं, जहां  अब तक  कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। प्रशासन की तरफ से ऐसे खतरनाक स्थानों में न तो कोई बोर्ड लगाया गया है और न ही जाली लगाई गई है। पिछले साल हादसों के बाद प्रशासन ने यहां पर जाली लगाने की बात कही थी, लेकिन अब तक इसकी व्यवस्था नहीं की गई है। 


वहीं मामले पर नायाब तहसीलदार  जयपाल सिंह उइके का कहना है कि आंवली घाट स्थित नर्मदा तट पर खतरनाक स्थानों पर बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों पर चेतावनी भी लिखी गई है, लेकिन इसके बाद भी श्रद्धालु यहां पर नहाने के लिए पहुंच जाते हैं। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करके बेहतर प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed