फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Road will be built from Machipul to Lunia intersection and Ganesh temple, MLA Sudesh Rai held a meeting with NAPA officials

सीहोर: मछलीपुल से लुनिया चौराहा और गणेश मंदिर तक बनेगी सड़क, विधायक सुदेश राय ने नपा अधिकारियों के साथ की बैठक

Wed, 12 Jan 2022 01:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 01:20 PM IST
सार

सीहोर नगर विकास, सौंदर्यीकरण को लेकर विधायक सुदेश राय ने नगरपालिका सीएमओ और इंजीनियरों के साथ बैठक की। इसमें बेहतर सड़कें, खेल मैदान, सुंदरवन उन्नयन सहित कई विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शुरू किए जाने को लेकर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
 

विज्ञापन
Sehore: Road will be built from Machipul to Lunia intersection and Ganesh temple, MLA Sudesh Rai held a meeting with NAPA officials
Sehore: विधायक ने शहर विकास को लेकर बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर नगर विकास, सौंदर्यीकरण को लेकर विधायक सुदेश राय ने नगरपालिका सीएमओ और इंजीनियरों के साथ बैठक की। इसमें बेहतर सड़कें, खेल मैदान, सुंदरवन उन्नयन सहित कई विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शुरू किए जाने को लेकर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


नगरीय क्षेत्र सीहोर में नया साल एक बार फिर विकास की अनेक सौगातें लेकर आया है। कार्यों को गति देने आगामी कार्ययोजना को लेकर नगरपालिका परिषद सीएमओ संदीप श्रीवास्तव और एई रमेश वर्मा के साथ विधायक सुदेश राय ने बैठक की। अब कार्यों का भूमिपूजन होने के साथ विकास कार्यों को और गति मिल जाएगी। मछली पुल से लुनिया चौराहा तक एवं मछली पुल से गणेश मंदिर तक एवं एसपी ऑफिस के पास से रेलवे ओवर ब्रिज तक सड़क निर्माण एवं टाउन हाल में 500 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य को लेकर नगरपालिका परिषद कार्यालय में विधायक सुदेश राय की विशेष उपस्थिति में चर्चा हुई।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नगरीय क्षेत्र सीहोर में हाउसिंग बोर्ड से चौपाल सागर तक, सैकड़ाखेड़ी रोड, बड़ी नदी चौराहे पर पुल, सड़कों पर आकषर्क विद्युत सज्जा, अस्पताल में संसाधनों की बढ़ोतरी सहित सड़कों के निर्माण प्राथमिकता से पूर्ण किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed