फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Primary selection of 163 youths in employment fair, 42 applicants got offer letter

सीहोर: रोजगार मेले में 163 युवक-युवतियों का हुआ प्राथमिक चयन, 42 आवेदकों को मिला ऑफर लेटर

Fri, 11 Feb 2022 10:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 10:04 AM IST
सार

सीहोर जिले में शिक्षित-बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 163 आवेदकों का प्राथमिक चयन हुआ।

विज्ञापन
Sehore: Primary selection of 163 youths in employment fair, 42 applicants got offer letter
सीहोर जिले में आयोजित रोजगार मेला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले में आयोजित रोजगार मेले में 163 आवेदकों का प्रथम स्तर पर चयन हुआ वहीं 42 आवेदकों को ऑफर लेटर मिला है। जिले के शिक्षित-बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय परिसर लाड़कुई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। रोजगार मेले में कक्षा 12वीं से  लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त 18 वर्ष से 30 वर्ष के युवा शामिल हुए थे।
विज्ञापन

Sehore: Primary selection of 163 youths in employment fair, 42 applicants got offer letter
जिले के जनसंपर्क कार्यालय का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया

रोजगार मेले में 4 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 241 युवक-युवतियों का पंजीयन किया था, जिसमें से 163 का प्राथमिक स्तर पर चयन एवं 42 युवक-युवतियों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया। रोजगार मेले में सेल मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेहतवाड़ा ने 55 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया, वहीं 12 आवेदकों को ऑफर लेटर दिया। शिव शक्ति बॉयो टेक्नोलॉजी भोपाल ने 43 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया और 15 आवेदकों को ऑफर लेटर प्रदान किया। हर्बल लाइफ न्यूट्रीशन सीहोर ने 37 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया और 12 आवेदकों को ऑफर लेटर प्रदान किया। वहीं, पेटीएम बैंक ने 28 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर 03 को ऑफर लेटर प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed