{"_id":"62779bcde06a9073b70731c6","slug":"sehore-payment-rejected-due-to-non-linking-of-aadhaar-bank-account-of-more-than-six-thousand-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: छह हजार से ज्यादा किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होने के कारण भुगतान रिजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: छह हजार से ज्यादा किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होने के कारण भुगतान रिजेक्ट
Sun, 08 May 2022 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 08 May 2022 04:00 PM IST
सार
समर्थन मूल्य की राशि के भुगतान में 6368 किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक न होने के कारण भुगतान विफल हुआ है। विफल भुगतान के संबंध में कार्यवाही करने के कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीहोर में 6368 किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक न होने के कारण भुगतान विफल हुआ है।
- फोटो : Istock
विस्तार
रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं का किसानों को भुगतान उनके आधार लिंक बैंक खाते के माध्यम से करने की व्यवस्था की गई है। समर्थन मूल्य की राशि के भुगतान में 6368 किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक न होने के कारण भुगतान विफल हुआ है। विफल भुगतान के संबंध में कार्यवाही करने के कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ठाकुर द्वारा जारी निर्देशानुसार ई-उपार्जन पोर्टल, जिला एवं उपार्जन केन्द्र स्तरीय सभी लॉगिन पर PFMS Farmers Registration Response रिपोर्ट पर जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होने के कारण भुगतान विफल हुआ है, उन किसानों के नाम एवं मोबाइल नम्बर उपार्जन केन्द्रवार उपलब्ध कराए गए हैं। सूची के अनुसार जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उनको संबंधित बैंक में जाकर बैंक खाते को आधार से लिंक करने के लिए अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में राज्य स्तर से भी किसानों को एसएमएस भेजे गए हैं।
किसान द्वारा भी UIDAI की लिंक https://resident.uidai.gov.in/bank-mapper पर जाकर अपने बैंक खाते को आधार से लिंक होने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसानों द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि उनके द्वारा बैंक खाते को आधार से लिंक कराने की कार्यवाही बैंक में की जा चुकी है, किन्तु समर्थन मूल्य की राशि के भुगतान की रिपोर्ट में बैंक खाते को आधार से लिंक न होना प्रदर्शित हो रहा है। यह स्थिति बैंक द्वारा आधार लिंक की जानकारी NPCI को प्रेषित नहीं किए जाने के कारण उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
कलेक्टर ठाकुर ने जिला लीड बैंक अधिकारी को जिले के सभी बैंकों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों द्वारा जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक किए जा चुके हैं, उनका डाटा तत्काल NPCI को प्रेषित किया जाए। ताकि किसानों के समर्थन मूल्य का भुगतान किया जा सके। जैसे-जैसे किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक एवं डाटा NPCI को प्रेषित किया जाएगा, उसके अनुसार भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।