फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Now 15 times more fine will have to be paid on illegal mining, the government has increased the strictness by making new rules, gazette notification issued

सरकार ने बढ़ाई सख्ती: अवैध खनन पर अब भरना होगा 15 गुना ज्यादा जुर्माना, नए नियम का गजट नोटिफिकेशन जारी

Mon, 18 Apr 2022 03:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 03:59 PM IST
सार

यदि अब कोई भी अवैध खनन करते पकड़ाया तो रॉयल्टी का 15 गुना अधिक जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके अलावा पर्यावरण क्षतिपूर्ति अलग से देनी पड़ेगी। अवैध खनन को लेकर सरकार ने नए नियम बनाए हैं। इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन भी हो गया है।
 

विज्ञापन
Sehore: Now 15 times more fine will have to be paid on illegal mining, the government has increased the strictness by making new rules, gazette notification issued
यदि अब कोई भी अवैध खनन करते पकड़ाया तो रॉयल्टी का 15 गुना अधिक जुर्माना भरना पड़ेगा। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई के लिए 2022 नियम 5 अप्रैल से लागू किए गए हैं। इसके तहत यदि कोई भी व्यक्ति अवैध उत्खनन एवं उसका परिवहन करते पकड़ाया तो उसे रॉयल्टी का 15 गुना अधिक जुर्माना भरना होगा। इसके अलावा इतनी ही राशि पर्यावरण क्षतिपूर्ति की भी वसूली जाएगी। यदि कोई अवैध उत्खनन कारोबारी यह राशि जमा नहीं करेगा तो उसके वाहन राजसात किए जाएंगे और इस राशि से जुर्माना वसूला जाएगा। इस संबंध में सरकार ने गजट नोटिफिकेशन भी कर दिया है।
विज्ञापन


इतना लगेगा जुर्माना
डंपर एवं 6 पहिया वाहन एक लाख रुपये
10 पहिया वाहन 2 लाख रुपये
दस पहिया से अधिक वाहन 4 से 6 लाख रुपये
जेसीबी मशीन 2 लाख रुपये
पोकलेन मशीन 4 लाख रुपये
ट्रैक्टर-ट्रॉली 25 हजार रुपये
अन्य प्रकार के वाहन एवं लोडर मूल्य का 10 प्रतिशत

सीहोर जिले में रेत, गिट्टी, मिट्टी सहित खोपरे का खनन किया जाता है। इसके लिए खनिज विभाग द्वारा अनुमतियां दी जाती हैं, लेकिन जिले में बड़ी मात्रा में अवैध खनन का कारोबार भी चलता है। कई अवैध खनन कारोबारी वर्षों से इस धंधे में सक्रिय हैं और चोरी-छिपे वे अवैध मिट्टी, गिट्टी, रेत सहित खोपरे का कारोबार संचालित कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसे अवैध कारोबारियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने नए नियम बना दिए हैं। इसके तहत यदि कोई भी अवैध खनन करते या इनका परिवहन करते पकड़ाया तो उसकी खैर नहीं है। सीहोर जिले में वर्ष 2021-22 में अवैध उत्खनन के 293 मामले दर्ज किए गए थे। अवैध खनन करने वालों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया था।
विज्ञापन

 
जमकर होता है अवैध उत्खनन
सीहोर जिले में अवैध मिट्टी, गिट्टी सहित खोपरे का जमकर अवैध उत्खनन किया जाता है। सबसे ज्यादा उत्खनन बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों में किया जाता है। हालांकि इस क्षेत्र में रेत की भी बड़ी खदानें हैं, लेकिन रेत के अवैध उत्खनन पर कंपनी द्वारा काफी अंकुश लगाया गया है, इसलिए रेत का अवैध उत्खनन बेहद कम हो गया है। इसके लिए जांच चौकियां भी बनाई गई हैं, ताकि बिना रॉयल्टी एवं अवैध रेत के डंपर नहीं निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीहोर जिले के खनिज अधिकारी राजेंद्र परमार का कहना है कि अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई की जाती है। अब अवैध उत्खनन करने वालों से रॉयल्टी का 15 गुना अधिक वसूला जाएगा। इसके लिए नए नियम बनाए गए हैं, ताकि अवैध उत्खनन पूरी तरह से बंद हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed