{"_id":"62934babb68cc15b0358dd15","slug":"sehore-news-president-laid-the-virtual-foundation-stone-for-the-upgradation-of-the-district-hospital-governor-and-cm-also-joined","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: राष्ट्रपति ने किया जिला अस्पताल के उन्नयन का वर्चुअल शिलान्यास, राज्यपाल और सीएम भी जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: राष्ट्रपति ने किया जिला अस्पताल के उन्नयन का वर्चुअल शिलान्यास, राज्यपाल और सीएम भी जुड़े
Sun, 29 May 2022 04:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 29 May 2022 04:02 PM IST
सार
जिला चिकित्सालय के 200 से 300 बिस्तर के उन्नयन का कार्य मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोंरेशन द्वारा 20 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्नयन से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और पहले से अधिक और बेहतर सेवाएं नागरिकों को मिलेंगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में विधायक सुदेश राय तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने परिसर में शिलान्यास किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर के जिला चिकित्सालय के 200 से 300 बिस्तर उन्नयन भवन का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल शिलान्यास किया। इससे मरीजों और अधिक सुविधा मिलने लगेगी। अस्पताल के उन्नयन का कार्य 20 करोड़ की लागत से होगा।
जिला अस्पताल में विधायक सुदेश राय तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने परिसर में शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि जिला चिकित्सालय के उन्नयन से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और पहले से अधिक और बेहतर सेवाएं नागरिकों को मिलेंगी। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने से अस्पताल में मानव संसाधन भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के उन्नयन का लाभ जिले के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में विधायक सुदेश राय तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने परिसर में शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि जिला चिकित्सालय के उन्नयन से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और पहले से अधिक और बेहतर सेवाएं नागरिकों को मिलेंगी। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने से अस्पताल में मानव संसाधन भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के उन्नयन का लाभ जिले के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
अस्पताल के उन्नयन का कार्य 20 करोड़ की लागत से होगा।
- फोटो : अमर उजाला
जिला चिकित्सालय के 200 से 300 बिस्तर के उन्नयन का कार्य मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोंरेशन द्वारा 20 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखन यादव, सीताराम यादव, मायाराम गौर, प्रिंस राठौर, कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया एवं अनेक जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित थे।
