फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Maternity died a few hours after delivery, cause of death not disclosed, police engaged in investigation

सीहोर: डिलीवरी के कुछ घंटों बाद ही प्रसूता ने तोड़ा दम, मौत के कारणों का खुलासा नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Feb 2022 12:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 12:45 PM IST
सार

सीहोर जिले के जावरा में प्रसव के कुछ घंटों बाद ही एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत किन कारणों से हुई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Sehore: Maternity died a few hours after delivery, cause of death not disclosed, police engaged in investigation
सीहोर: प्रसव के कुछ घंटों बाद ही प्रसूता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के जावरा में एक प्रसूता की डिलीवरी के कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रसूता ने बीती रात करीब 1:30 बजे जावरा के सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। वहीं, डिलीवरी के कुछ ही घंटों बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। महिला के परिजन उसे सुबह करीब 7:30 बजे आष्टा के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना आष्टा पुलिस को दी। घटना के बाद आष्टा और जावरा पुलिस मौके पर जांच में जुटी हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका का नाम अरुणा बाई पति भैया लाल (उम्र 28 वर्ष) था। महिला टिगरिया की रहने वाली थी। प्रसूता ने रात में जावरा के सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद घबराहट की शिकायत की थी, जिस पर परिजनों ने ड्यूटी में मौजूद नर्स को इसकी जानकारी दी थी। नर्स ने महिला को कोई दवाई खाने के लिए दी थी। सुबह महिला की तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे लेकर आष्टा आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला की मौत किन कारणों से हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत के सही कारण सामने आ सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed