{"_id":"623c769f51d2d154663d35f9","slug":"sehore-in-the-100-year-old-phag-festival-artists-performed-rai-dance-captivating-performances-captivated","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: 100 साल पुराने फाग महोत्सव में कलाकारों ने किया राई नृत्य, मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: 100 साल पुराने फाग महोत्सव में कलाकारों ने किया राई नृत्य, मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Thu, 24 Mar 2022 07:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 24 Mar 2022 07:18 PM IST
सार
सीहोर जिले के अजमतनगर में 100 सालों से चले आ रहे फाग महोत्सव में कलाकारों मे भजन के माध्यम से राई नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
फाग महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के अजमतनगर में करीब 100 सालों से जारी फाग महोत्सव में करीब आधा दर्जन से कलाकारों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। कालाकारों ने रमतूला, ढोल, बाजे, राई नृत्य, गम्मद पार्टी, भजन मंडली, बागडिया नृत्य, दिवारी नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
गांव के खुमान सिंह गुर्जर ने बताया कि पिछले 100 सालों से ग्राम अजमतनगर में होली के पावन अवसर की मधुर बेला में ग्राम के प्राचीन देव नारायण मंदिर परिसर में विशेष फाग महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा महिलाओं के लिबास में राई नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। बुधवार रात को चैन सिंह पंडा के मार्गदर्शन में सभी ग्रामीणों के सहयोग से भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें अहमदपुर, नाईहेडी, मंडखेडा, पीपलखेड़ा सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीण शामिल हुए। वहीं, नाईहेडी, इमलिया आदि के भजन मंडल के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन के पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण की विशेष पूजा-अर्चना की साथ ही फाग महोत्सव के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था।