{"_id":"61c7278db90adc250a472185","slug":"sehore-honored-those-who-contributed-in-making-the-city-clean-cleanliness-rally-taken-out-to-make-people-aware","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान देने वालों का किया सम्मान, लोगों को जागरूक करने निकाली स्वच्छता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान देने वालों का किया सम्मान, लोगों को जागरूक करने निकाली स्वच्छता रैली
Sat, 25 Dec 2021 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 25 Dec 2021 07:45 PM IST
सार
राज्य स्तरीय स्वच्छता प्रेरणा कार्यशाला टाउनहॉल में आयोजित की गई। इसमें शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सफाईकर्मियों, स्वच्छताग्राही, अशासकीय संगठनों, स्वयं सहायता समूहों द्वारा बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Sehore: स्वच्छता रैली के दौरान कचरे को एकत्र किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य स्तरीय स्वच्छता प्रेरणा कार्यशाला टाउनहॉल में आयोजित की गई। इसमें शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सफाईकर्मियों, स्वच्छताग्राही, अशासकीय संगठनों, स्वयं सहायता समूहों द्वारा बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 40 परिवारों और 18 कर्मचारियों को विधायक सुदेश राय ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की खास बात यह थी कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए किसी भी वेस्ट मटेरियल का प्रयोग नहीं किया गया। इसके बाद स्वच्छता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
विधायक सुदेश राय ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाए रखने में नगरपालिका कर्मियों के साथ ही स्वच्छता प्रेरकों और आम नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। हम सभी का प्रयास है कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाए रखें। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने प्रदेश भर आयोजित की जा रही स्वच्छता प्रेरणा कार्यशाला के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वच्छता रैली निकाली गई
आवासीय परिसर से स्वच्छता रैली निकाली गई। स्वच्छता रैली को विधायक सुदेश राय एवं समाजसेवी अखिलेश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, आम नागरिक एवं नगरपालिका के कर्मचारी शामिल हुए। जिनके द्वारा सड़क के कचरे को उठाकर कचरा गाड़ी में एकत्रित किया गया। स्वच्छता का संदेश देते हुए यह रैली भोपाल नाका से शुरू होकर कोतवाली चौराहा होते हुए टाउनहॉल पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
