{"_id":"62283a35bbedc13b7e31b398","slug":"sehore-former-revenue-minister-could-not-get-2-km-long-road-built-in-5-years-villagers-complained-in-public-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: पूर्व राजस्व मंत्री 5 साल में नहीं बनवा पाए 2 किमी लंबी सड़क, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: पूर्व राजस्व मंत्री 5 साल में नहीं बनवा पाए 2 किमी लंबी सड़क, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में की शिकायत
Wed, 09 Mar 2022 10:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:55 AM IST
सार
सीहोर जिले के सेवनिया गांव की 2 किमी लंबी कच्ची सड़क को 5 साल में भी पूर्व राजस्व मंत्री सीसी रोड में नहीं बदलवा पाए। ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
सेवनिया में कच्ची सड़क से परेशान ग्रामीण (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के सेवानिया गांव के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर से गांव की 2 किमी कच्ची सड़क को सीसी रोड में बदलवाने की मांग है। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शिकायत के बाद भी 5 साल में महज 2 किमी की पक्की सड़क नहीं बनवा पाए।
सेवनिया जिला मुख्यालय से महज 5 किमी की दूरी पर स्थित है। स्कूल से कायरी रोड तक का करीब 2 किमी का रास्ता पूरी तरह से खराब हो चुका है। 500 की आबादी वाले इस गांव के लोग अपनी जरूरतों के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं। बच्चों को स्कूल से लेकर बुजुर्गों को भी इसी रास्ते से होकर पेंशन लेने के लिए जाना पड़ता है। बारिश के दिनों में इस कच्चे रास्ते की हालत और ज्यादा खराब हो जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि बीते 5 सालों गांव की समस्या ऐसे ही बनी हुई है। सड़क को बनवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से गुहार लगाई लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका।क्षेत्र के विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ग्रामीणों की शिकायत सुनने को तैयार नहीं हैं। कई बार शिकायत के बाद भी सड़क पर मुरम या पत्थर का भराव तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
सुविधाओं की कमी से जूझ रहे ग्रामीणों ने अपने साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी जिले के कुछ हिस्से में खेत सड़क योजना का लाभ दिया जा रहा है। वहीं सेवानिया गांव से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। ग्रामीणें ने जल्द से सीसी रोड बनाने की मांग जिला प्रशासन से की है। सड़क निर्माण के संबंध में ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर अमन मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है।