{"_id":"61ea716e0354c73d7052c293","slug":"sehore-former-mp-alok-sanjar-recharged-booth-workers-explained-the-importance-of-work-without-post-by-giving-example-of-hanuman-ji","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर : पूर्व सांसद आलोक संजर ने बूथ कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज, हनुमान जी का उदाहरण देकर समझाया बिना पद के काम का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर : पूर्व सांसद आलोक संजर ने बूथ कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज, हनुमान जी का उदाहरण देकर समझाया बिना पद के काम का महत्व
Fri, 21 Jan 2022 02:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:10 PM IST
सार
पूर्व सांसद आलोक संजर सीहोर में बूथ विस्तार कार्यशाला में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित में 10 घंटे काम करने का मंत्र दिया। साथ ही पूर्व सांसद ने बूथ विस्तार योजना को भाजपा का सबसे बड़ा अभियान बताया।
विज्ञापन
बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व सांसद आलोक संजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सांसद आलोक संजर सीहोर में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय बूथ विस्तार कार्यशाला में शामिल हुए और बूथ कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए 10 घंटे काम करने का मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं को हनुमान जी का उदाहरण देकर उन्होंने बिना पद के काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने पूरा कार्य किया, जबकि उनके पास कोई पद नहीं था। लेकिन आज जहां-जहां भगवान श्रीराम-लक्ष्मण, माता सीता के मंदिर हैं क्या वो बिना हनुमान जी के हैं। उन्होंने कहा कि बूथ पर सरकार की योजनाओं से सभी को अवगत कराएं। केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ तक पहुंचाना है। हमारी विचारधारा हमारी अद्वितीय शक्ति है। चरैवेति के मंत्र को आत्मसात करें। स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए पूर्व सांसद ने कहा था भेड़-भेड़ों की भीड़ के पीछे चलती है लेकिन शेर एक ही होता है जो अकेला चलता है।
पूर्व सांसद ने बूथ विस्तार योजना को भाजपा का सबसे बड़ा अभियान बताया। उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे के जनशताब्दी वर्ष में शुरू होने वाली बूथ विस्तारक योजना राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा महा अभियान है। इस अभियान को प्रभावी बनाने, बूथ स्तर तक ले जाने के लिये पार्टी नेतृत्व बिना रूके, बिना थके लगा हुआ है, हमें भी 10 दिन तक 10 घंटे पार्टी को समर्पित कर इस अभियान को बूथ तक पहुँचाने में अपनी भूमिका निभानी है।
उन्होंने कहा सभी बूथ विस्तारक इस कार्यक्रम में उपस्थित है। वे कार्यकर्ता बहुत भाग्यशाली होते हैं जो बैठक में बैठते हैं। बैठक में समय के पहले आओ और समापन के बाद जाओ। भारतीय जनता पार्टी जिन कुछ लोगों पर बहुत विश्वास करती है,वे कुछ लोग आप हैं। आप ही भविष्य की भारतीय जनता पार्टी है। हम कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे है। वे ऐसे संगठन शिल्पी थे, जिन्होंने पारस पत्थर की तरह अनेकों अनेक कार्यकर्ताओं को छू कर उन्हें सोने जैसा खरा बनाया। आप सब भी ठाकरे जी के जीवन को जरूर पढें। सभी बूथ विस्तारक समय का ध्यान रखें 10 घंटे बूथ पर दें, और जो कार्य पार्टी ने सौंपा है उस कार्य को 10 दिन,10 घंटे देकर धरातल पर उतारें। अगर हम संगठन की इस नवाचार योजना में सफल हो गये तो भविष्य में हम कोई चुनाव हार ही नहीं सकते। हमारे कार्यकर्ता पुराने संस्कार और संस्कृति को मानने वाले कार्यकर्ता है। कार्यशाला में सीहोर जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय, जिले के प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सीहोर नगर मण्डल प्रभारी भूपेंद्र सिसोदिया और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।