फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: fire in registrar's office, important documents related to land burnt down, police engaged in investigation

सीहोर: रजिस्ट्रार ऑफिस में भीषण आग, जमीनों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 18 Apr 2022 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 07:01 PM IST
सार

सीहोर जिले के रजिस्ट्रार ऑफिस में बीती रात आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ। जमीन से जुड़े दस्तावेज जल गए। पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Sehore: fire in registrar's office, important documents related to land burnt down, police engaged in investigation
रविवार देर रात रजिस्ट्रार ऑफिस में भीषण आग लग गई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर में रविवार देर रात रजिस्ट्रार ऑफिस में भीषण आग लग गई, जिसकी वजह से जमीनों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार को लेकर सरकारी विभागों की छुट्टी थी। बताया जा रहा है कि तहसील कार्यालय में पदस्थ चौकीदार ने आग लगने की सूचना दी। ऑफिस में अचानक धुआं उठने लगा, देखते ही देखते पूरे ऑफिस से आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि कुछ ही देर में रजिस्ट्रार ऑफिस में रखे जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


फायर ऑफिसर संतोष ने बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया है। सुबह पांच बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर कोई भी बड़े अफसर नहीं पहुंचे और घटनास्थल का भी जायजा नहीं लिया। रजिस्टर रामगोपाल शर्मा का कहना है इस मामले की जांच की जा रही है फिलहाल एडीएम विष्णु प्रसाद यादव ने एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड रूम में शॉर्ट-सर्किट की आशंका कम
तहसील कार्यालय के जिस रिकॉर्ड रूम कक्ष में आग लगी, वह एक कोने में स्थित है। इस कक्ष में एलईडी बल्ब के सिवाय कोई दूसरा बड़ा विद्युत यंत्र भी नहीं लगा है। ऐसे में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका काफी क्षीण नजर जा रही है। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने से हुए नुकसान तथा कारणों का आकलन करने के लिए तहसील स्तर पर एक टीम गठित करने की बात कही जा रही है। आपको बता दें कि रजिस्ट्रार ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में 1990 से रिकॉर्ड रखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed