{"_id":"62024ed76b03a74bc5747dd1","slug":"sehore-eow-raids-on-health-department-clerk-claims-of-getting-unaccounted-assets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क पर EoW का छापा, बेहिसाब संपत्ति मिलने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क पर EoW का छापा, बेहिसाब संपत्ति मिलने का दावा
Tue, 08 Feb 2022 04:37 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 08 Feb 2022 04:37 PM IST
सार
EoW ने सीहोर में स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क वर्मा के यहां छापा मारा है। वर्मा इस समय बैतूल में पोस्टेड था। बताया जाता है कि करोड़ों रुपये की अघोषित आय का पता चला है।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू ने वर्मा के इस घर पर छापा मारा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीहोर में आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ यानी इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EoW) ने सीहोर में स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क केबी वर्मा के यहां छापा मारा है। वर्मा की पोस्टिंग इस समय बैतूल में है। सूत्रों का कहना है कि वर्मा के घर 45 लाख रुपये नगद मिले हैं। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति मिल सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्मा बैतूल से पहले सीहोर में ही स्टोरकीपर थे। शहर की पॉश कॉलोनी दांगी स्टेट में उनका घर है, जहां EoW ने छापा मारा है। छापेमार कार्रवाई क्यों की गई, इसका खुलासा नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि वर्मा के यहां से नगद और आभूषणों के साथ-साथ करोड़ों रुपये की जीवन बीमा निगम की पॉलिसी भी मिली है। EoW ने औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। घर का मुख्य दरवाजा बंद है। अंदर ही कार्यवाही चल रही है।