{"_id":"6220745b94dfe053c83f0bac","slug":"sehore-dead-body-of-youth-found-hanging-in-tree-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: पेड़ में लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: पेड़ में लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 03 Mar 2022 01:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:25 PM IST
सार
सीहोर जिले में एक युवक का शव पेड़ में लटका मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पेड़ में लटका मिला युवक का शव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर में एक पेड़ में युवक का शव लटका मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश की शिनाख्त राहुल कीर पिता किशोर के रूप में की गई है। मृतक ग्राम इमलाड़ा का रहने वाला था और वर्तमान में नसरुल्लागंज क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।
शव को देखकर युवक की आत्महत्या का अंदाजा लगाया जा रहा है। शव के पास से मोटर साइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस ने कॉल डिटेल से खुलासा होने की बात कही है।
युवक के लटके होने की सूचना गुरुवार सुबह पुलिस को खेत मालिक ने दी थी। खेत मालिक ने फोन पर सूचना दी कि नगर के पास पंप से जाने वाले मार्ग पर बने खेत में युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।