{"_id":"61d2c0b81efb45489119ae8d","slug":"sehore-cycle-driven-for-health-and-environment-traveled-175-km-in-just-nine-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: सेहत और पर्यावरण के लिए चलाई साइकिल, 175 किलोमीटर का सफर मात्र नौ घंटे में किया तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: सेहत और पर्यावरण के लिए चलाई साइकिल, 175 किलोमीटर का सफर मात्र नौ घंटे में किया तय
Mon, 03 Jan 2022 02:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:54 PM IST
सार
खुद की और पर्यावरण की सेहत के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए बीएसआई पर फिटनेस अकादमी लोगों को जागरूक कर रही है। इसके तहत इन युवाओं के दल ने सीहोर से ऐतिहासिक सांची तक करीब 175 किलोमीटर का सफर साइकिल से नौ घंटे में तय किया।
विज्ञापन
Sehore: सेहत का संदेश देने 175 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे सांची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुद की और पर्यावरण की सेहत के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए बीएसआई पर फिटनेस अकादमी लोगों को जागरूक कर रही है। इसके तहत इन युवाओं के दल ने सीहोर से ऐतिहासिक सांची तक करीब 175 किलोमीटर का सफर साइकिल से नौ घंटे में तय किया।
बीएसआई मैदान पर 360 फ्लाई एटीसी इंडिया फिटनेस अकादमी के कोच सचिन वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह और शाम मैदान पर युवाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए जा रहे हैं। नव वर्ष के मौके पर दस युवाओं की टीम ने उनके नेतृत्व में करीब 175 किलोमीटर का सफर मात्र नौ घंटे में तय किया। कोच वर्मा ने कहा कि साइकिल को जीवन में अपनाने से कई फायदे हैं। अपने स्वास्थ्य के साथ ही हम स्वच्छ पर्यावरण बनाने में भी योगदान दे सकेंगे। साइकिल यात्रा के दौरान वे लोगों को साइकिल के प्रयोग के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अलावा अकादमी द्वारा आर्मी में शामिल होने वाले बच्चों को भी अभ्यास कराया जा रहा है।