फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Collector was seen strict in TL meeting, said - action will be taken against those who make disturbances

सीहोर: टीएल बैठक में कलेक्टर दिखे सख्त, कहा- उपार्जन में कोताही बर्दाश्त नहीं, गड़बड़ी करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

Wed, 23 Mar 2022 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 06:46 PM IST
सार

सीहोर के जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर के तेवर कुछ सख्त नजर आए। उन्होंने विभागीय गतिविधियों तथा समय सीमा वाले विभागीय परिपत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Sehore: Collector was seen strict in TL meeting, said - action will be taken against those who make disturbances
टीएल बैठक में कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर के तेवर कुछ सख्त नजर आए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने सभी संबंधित अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। ठाकुर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रशासन में शुचिता, पारदर्शिता तथा सुशासन लाने का बेहतर माध्यम है। शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण से प्रशासन पर आमजन का भरोसा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार करने के साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
विज्ञापन


कलेक्टर ठाकुर ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने में हमारे स्वच्छता सेवकों एवं सफाई कर्मियों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि नगर में कार्यक्रम अथवा बैठक आयोजित कर सभी स्वच्छता सेवकों का सम्मान करें ताकि वे स्वयं को गौरान्वित महसूस कर सकें। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले सीएमओ की सराहना भी की।
विज्ञापन


कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन की समीक्षा करते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी को उपार्जन केन्द्र पर किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि उपार्जन कार्य में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही या गड़बडी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपार्जन की व्यवस्था ऐसी हो कि दूसरे जिलों या राज्यों के किसानों एवं व्यापारियों का गेहूं नही आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कलेक्टर ठाकुर ने 29 मार्च को आयोजित होने वाले रोजगार दिवस के अवसर पर वृहद मेला आयोजित कर अधिक से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 28 मार्च को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश के अवसर पर जिला, जनपद तथा ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ठाकुर ने एलडीएम को बैंकों में स्वरोजगार के लंबित प्रकरणों को स्वीकृत कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ठाकुर ने जिले के सभी 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बालक-बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने के सीएमओ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार टीकाकरण केन्द्र बनाए जाएं तथा जिला शिक्षा अधिकारी से सूची लेकर प्रत्येक बच्चे का कोविड टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

 
कलेक्टर ठाकुर ने टीएल बैठक के दौरान चैत्र नवरात्रि में सलकनपुर धाम सहित उन सभी धार्मिक स्थानों में जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, वहां कानून व्यवस्था के सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही आगामी दो अप्रैल को आंवलीघाट नर्मदा घाट सुगमता पूर्वक स्नान के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। बैठक अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर, डिप्टी कलेक्टर रवि वर्मा, एसडीएम बृजेश सक्सेना तथा डिप्टी कलेक्टर अमन मिश्रा सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed