{"_id":"61e8017394dfe053c83ef9e3","slug":"sehore-collector-inspected-the-oxygen-plant-instructed-to-measure-the-purity-and-capacity-of-oxygen-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: कलेक्टर ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया, प्रतिदिन ऑक्सीजन की शुद्धता मापने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: कलेक्टर ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया, प्रतिदिन ऑक्सीजन की शुद्धता मापने के दिए निर्देश
Wed, 19 Jan 2022 05:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 19 Jan 2022 05:48 PM IST
सार
सीहोर जिला अस्पताल में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट का कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि नियमित ऑक्सीजन प्लांट चलाकर उसकी शुद्धता देखी जाए।
विज्ञापन
Sehore: कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने जिल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिला अस्पताल में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट का कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट की अधिकतम कैपेसिटी, ऑक्सीजन की शुद्धता को भी देखा। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि नियमित ऑक्सीजन प्लांट चलाकर उसकी शुद्धता देखी जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ठाकुर ने कहा कि आवश्यकता पड़ने तथा परिस्थियों से निपटने के लिए जरूरी है कि हमारी सुविधाएं पूरी तरह से चाक-चौबंद हों। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में 1000 एलसीएम ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील तथा 300 एलसीएम ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉलेशन किया जा रहा है। इसके अलावा 600 एलसीएम लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट भी बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।