{"_id":"61d82ff80f15bb15af46e75a","slug":"sehore-collector-and-sp-appealed-to-the-people-to-follow-the-corona-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: रोकने-टोकने के लिए सड़क पर उतरे कलेक्टर और एसपी, मास्क न लगाने वालों की ली क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: रोकने-टोकने के लिए सड़क पर उतरे कलेक्टर और एसपी, मास्क न लगाने वालों की ली क्लास
Fri, 07 Jan 2022 06:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Jan 2022 06:15 PM IST
सार
सीहोर जिले में मास्क न लगाने वाले राहगीरों और दुकानदारों को कलेक्टर और एसपी ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश दी।
विज्ञापन
सीहोर: कलेक्टर एसपी ने मास्क न लगाने वालों की ली क्लास, कहा तुम्हे शर्म नहीं आती..
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीहोर में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर और एसपी मयंक अवस्थी ने रोको-टोको अभियान के तहत कोतवाली चौराहे से तहसील चौराहे तक बिना मास्क के घूम रहे लोगों को रोका। उन्हें टोका और मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के की समझाइश दी। दल-बल के साथ नगर भ्रमण पर निकले कलेक्टर और एसपी ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों को रोककर डांटने वाले लहजे में कहा कि तुम्हें शर्म नहीं आती।
राहगीरों और दुकानदारों को टोकने के साथ ही कलेक्टर और एसपी ने बिना मास्क वाले लोगों को फेस मास्क का वितरण भी किया। नगर पालिका के अमले ने बिना मास्क के दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों और बिना मास्क के बाजार में घूम रहे लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की। अमले ने बिना मास्क वाले 16 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 3300 रुपये का जुर्माना वसूला। कलेक्टर और एसपी ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आम जनता को हिदायत भी दी। उन्होंने नागरिकों से मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। वहीं काम न होने पर लोगों को घरों में ही रहने की समझाइश भी दी। बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहा हैं। गुरुवार को प्रदेश में 1320 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।