{"_id":"61f76857fdde307e216a0d1a","slug":"sehore-cm-inaugurated-development-works-costing-rs-36-crore-and-performed-bhoomi-pujan-in-shahganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: सीएम ने शाहगंज में 36 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, ग्रामीणों से की गांव के लिए मास्टर प्लान बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: सीएम ने शाहगंज में 36 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, ग्रामीणों से की गांव के लिए मास्टर प्लान बनाने की अपील
Mon, 31 Jan 2022 10:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:12 AM IST
सार
सीएम शिवराज ने रविवार को सीहोर जिले के शाहगंज में 36 करोड़ 21 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के 797 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त की राशि 7 करोड़ 97 लाख रुपये अंतरित की।
विज्ञापन
सीहोर: हितलाभ का वितरण करते सीएम चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीहोर जिले के शाहगंज में 36 करोड़ 21 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 797 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त की राशि 7 करोड़ 97 लाख रुपये अंतरित की। हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। इस दौरान सीएम ने मध्य प्रदेश को आदर्श राज्य बनाने के लिए ग्रामीणों का आव्हान किया। उन्होंने शाहगंज में ग्रामीणों से गांव का मास्टर प्लान बनाने के लिए कहा। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार उसी अनुरूप विकास की योजनाएं बनाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने शाहगंज में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मंशा है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में इसी तरह से व्यवस्थित विकास हो। मुख्यमंत्री ने खातेगांव से बाड़ी के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने, करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाले बमोरी से शाहगंज तक नवीन मार्ग बनाने और शाहगंज अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों का आव्हान किया कि वे अपने गाँव को स्वच्छ बनाने के साथ शाहगंज नगर परिषद को देश की सबसे स्वच्छ नगर पंचायत बनाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चौहान ने शाहगंज में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मंशा है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में इसी तरह से व्यवस्थित विकास हो। मुख्यमंत्री ने खातेगांव से बाड़ी के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने, करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाले बमोरी से शाहगंज तक नवीन मार्ग बनाने और शाहगंज अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों का आव्हान किया कि वे अपने गाँव को स्वच्छ बनाने के साथ शाहगंज नगर परिषद को देश की सबसे स्वच्छ नगर पंचायत बनाएं।
विज्ञापन
सीहोर: शाहगंज में हितग्राही को हितलाभ का वितरण
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वामित्व योजना में सर्वे करवाकर सभी को उनके आवास का मालिकाना हक दिया जाएगा। आवास प्लस सर्वे के आधार पर भी सभी को पक्के मकान दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास ही नहीं शिक्षा और रोजगार भी सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में हर माह रोजगार मेले लगाकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पथ विक्रेता योजना और ग्रामीण आजीविका मिशन में बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जन-प्रतिनिधियों से अपील की कि वे मेधावी बच्चों को आगे लाएं, जिससे गरीब परिवार का कोई बच्चा उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि किसानों के हर दुख-दर्द में सरकार उनके साथ है। अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अगले महीने से फसल बीमा की राशि का वितरण शुरू किया जाएगा।
