फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Climbed a tree to escape, but the bear pulled his leg and injured him, villagers came and saved life

सीहोर: बचने के लिए पेड़ पर चढ़ा, पर भालू ने पैर पकड़कर किया घायल, शोर सुनकर ग्रामीण आए तब बची जान

Tue, 21 Dec 2021 11:34 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 21 Dec 2021 11:34 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बुधनी फॉरेस्ट रेंज में हुआ हादसा। मवेशी चराने गए एक आदिवासी पर भालू ने किया हमला। जान बचाने वह पेड़ पर चढ़ा, तब भी भालू ने पैर पकड़कर उसे गंभीर रूप से घायल किया। 
 

विज्ञापन
Sehore: Climbed a tree to escape, but the bear pulled his leg and injured him, villagers came and saved life
सीहोर में भालू के हमले से घायल हुआ ग्रामीण आदिवासी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बुधनी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहगंज के जंगल में ग्रामीण आदिवासी पर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीण ने पेड़ पर चढ़कर अपने आप को बचाने की कोशिश की, लेकिन भालू ने उसका पीछा किया और पैर पकड़कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक का शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी वहां आ गए और भालू भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आदिवासी नन्नू लाल पिता प्रहलाद लाल (55 साल) निवासी मकोडिया खटपुरा घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल के पास मवेशी चराने गया था। उसी दौरान अचानक एक भालू ने उस पर हमला बोल दिया। ग्रामीण भालू से अपनी जान बचाने  पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर भी भालू ने पीछा नहीं छोड़ा और ग्रामीण का पैर पकड़कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीण का शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों को देखते ही भालू वहां से भाग गया। घायल को 108 एबुंलेंस की सहायता से बुधनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद होशंगाबाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। वन विभाग के एसडीओ मनोज भदोरिया ने बताया कि भालू के हमले से ग्रामीण आदिवासी के घायल होने की सूचना मिली है। घायल को होशंगाबाद अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इलाज किया जा रहा है। उसे तात्कालिक मदद के तौर पर एक हजार रुपये की राशि दी गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed