{"_id":"61f56ed7787bb31a07639850","slug":"sehore-chief-minister-shivraj-singh-chouhan-will-distribute-smart-phones-to-1465-anganwadi-workers-on-february-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1465 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 2 फरवरी को स्मार्ट फोन करेंगे वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1465 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 2 फरवरी को स्मार्ट फोन करेंगे वितरित
Sat, 29 Jan 2022 10:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:14 PM IST
सार
सीहोर जिले के 1465 आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण आहार अभियान के तहत स्मार्ट फोन वितरित किए जाएगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 फरवरी को वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़कर स्मार्ट फोन वितरित करेंगे।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को देंगे स्मार्ट फोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों को तकनीकि रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सीहोर जिले के 1465 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 2 फरवरी को स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्मार्ट फोन की मदद से पूरा कार्य कर सकेंगी और पूरा लेखा-जोखा फोन में ही अपडेट कर सकेंगी।
बता दें पोषण आहार अभियान के तहत मध्य प्रदेश सरकार जिले की 1465 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित करने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट कक्ष में 2 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल रूप से जुड़कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सांकेतिक रूप से मोबाइल फोन वितरित करेंगे। इसके बाद 1465 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा।
मोबाइल में बच्चों का पूरा रिकार्ड होगा दर्ज
महिला एवं बाल विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार खत्री के अनुसार कार्यकर्ताओं को हाइटेक रूप से समृद्ध बनाने के लिए स्मार्ट फोन दिए जांएगे, जिसमें विभाग के एप अपलोड रहेंगे। इन फोन पर सिर्फ विभागीय कार्य ही किया जा सकता है। बच्चों की एंट्री, पोषण अभियान संबंधी जानकारी, बच्चों की पूरी जानकारी, वजन व एमपीआर की जानकारी भी मोबाइल पर ही दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मोबाइल के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र तकनीकि रूप से सशक्त बनेंगे और उनका काम भी आसान हो जाएगा।