फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Amazing story of strange love engineering student fell in love with minor, left home and reached lover

MP News: अजब प्रेम की गजब कहानी, नाबालिग के प्रेम में पड़ी इंजीनियरिंग छात्रा, घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची

Sun, 23 Jul 2023 02:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Jul 2023 02:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा नाबालिग युवक के प्यार में अपना घर छोड़कर प्रेमी के घर जा पहुंची। युवक के परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Sehore: Amazing story of strange love engineering student fell in love with minor, left home and reached lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की सीमा हैदर और यूपी के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों देश से लेकर पाकिस्तान और नेपाल तक सुर्खियां बटोर रही है। प्रेम प्रसंग का एक ऐसा ही अजब-गजब मामला छिंदवाड़ा के परासिया थाने के बरारिया गांव में सामने आया है। बरारिया के एक नाबालिग से सोशल मीडिया के माध्यम से सीहोर जिले की एक इंजीनियरिंग की छात्रा की दोस्ती हो गई, जिसके बाद वह घर परिवार छोड़कर नाबालिग के पास आ गई। नाबालिग के परिजनों ने मामले की लिखित सूचना न्यूटन पुलिस को दी। वहीं युवती के परिजनों ने भोपाल में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। भोपाल पुलिस लड़के और लड़की दोनों को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


न्यूटन पुलिस चौकी प्रभारी एफएस मरकाम ने बताया कि बरारिया निवासी 17 वर्षीय नाबालिग का इंस्टाग्राम में सीहोर की 21 वर्षीय युवती से संपर्क हुआ, जो प्रेम प्रसंग में बदल गया। युवती का परिवार कुछ दिनों पहले ही भोपाल में आकर रहने लगा है। बीते दिनों युवती से मिलने नाबालिग भोपाल पहुंचा था। इसके बाद युवती भी नाबालिग के प्रेम में बरारिया तक आ पहुंची। नाबालिग युवती को अपने घर ले आया था। इधर नाबालिग के परिजनों ने न्यूटन चिखली पुलिस चौकी और युवती के परिवार ने भोपाल के खजूरी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed