{"_id":"62340edf00557f709745179a","slug":"sehore-a-fierce-fire-broke-out-in-the-dense-forests-spread-between-jeevtal-and-kolar-found-control-after-hard-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: जीवनताल और कोलार के बीच फैले घने जंगलों में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: जीवनताल और कोलार के बीच फैले घने जंगलों में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Fri, 18 Mar 2022 10:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 18 Mar 2022 10:17 AM IST
सार
सीहोर जिले में जीवनताल और कोलार के बीच फैले घने जंगलों में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। कई घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
सीहोर के बीच फैले जंगलों में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में जीवनताल और कोलार के बीच फैले घने जंगलों में गुरुवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से जंगल का काफी हिस्सा जल गया है। आग की सूचना के बाद वन विभाग का अमला जंगल में पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार सीहोर में काफी बड़े क्षेत्र में जंगल फैला हुआ है। जीवनताल और कोलार के बीच जंगल का एरिया काफी घना है। जहां गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि को आग फैल गई। आग की सूचना देने के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचित किया लेकिन कई अधिकारियों के फोन बंद रहे। किसी तरह वन विभाग के अमले तक आग की सूचना पहुंचाई गई। कई घंटों बाद वन अमला और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को नियंत्रण में लिया जा सका। डीएफओ अनुपम सहाय के अनुसार लगभग 4 एकड़ में आग लगी थी, जो कि अब नियंत्रण में है।