{"_id":"6203771ed050013865732d07","slug":"sehore-a-deranged-woman-was-roaming-on-the-indore-bhopal-highway-the-police-showed-readiness-to-meet-the-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: इंदौर-भोपाल हाईवे पर घूम रही थी विक्षिप्त महिला, पुलिस ने तत्परता दिखाकर परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: इंदौर-भोपाल हाईवे पर घूम रही थी विक्षिप्त महिला, पुलिस ने तत्परता दिखाकर परिजनों से मिलाया
Wed, 09 Feb 2022 01:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:41 PM IST
सार
अपने परिवार से बिछड़कर इंदौर-भोपाल हाईवे पर घूम रही विक्षिप्त महिला व बच्ची को थाना मंडी पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया। महिला उज्जैन निवासी बताई गई है।
विज्ञापन
विक्षिप्त महिला व बच्ची को थाना मंडी पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
इंदौर-भोपाल हाईवे पर घूम रही विक्षिप्त महिला व बच्ची को थाना मंडी पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया। महिला उज्जैन निवासी बताई गई है।
जानकारी के अनुसार थाना मंडी के डायल 100 वाहन को सूचना मिली कि एक महिला छोटी बच्ची को लेकर नापला खेड़ी के पास घूम रही है। सूचना पर पुलिस टीम कुबरेश्वर धाम मंदिर पहुंची। महिला अजीब हरकतें कर रही थी तथा बार-बार हाईवे पर से गुजरने वाले वाहनों के सामने आकर स्वयं को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रही थी। महिला मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त प्रतीत होने पर डायल 100 के पुलिस कर्मचारी द्वारा महिला को मंडी थाने पर लाया गया। यहां महिला को नाश्ता- चाय तथा बच्चे को दूध पिलवाया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने उज्जैन की होना बताया तथा एक मोबाइल नंबर भी महिला के पास मिला। संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि महिला का नाम बबीता पति पंकज सिसोदिया थाना माधव नगर जिला उज्जैन की है। जिसके आधार पर थाना माधव नगर जिला उज्जैन से संपर्क कर महिला के संबंध में सूचित किया गया। माधव नगर थाना पुलिस ने बताया कि महिला के संबंध में गुमशुदगी थाना पर दर्ज है। तत्काल जिला उज्जैन की पुलिस, महिला के परिजनों के साथ मंडी थाना पर आई। इसके बाद महिला-बच्ची को उनके सुपुर्द किया गया।