{"_id":"6446683ec160ffd4d700b179","slug":"seeing-the-complaints-of-gokshi-the-qureshi-society-took-oath-will-never-do-any-wrong-thing-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गोकशी की शिकायतों को देख कुरैशी समाज ने ली शपथ, नहीं करेंगे कभी कोई गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गोकशी की शिकायतों को देख कुरैशी समाज ने ली शपथ, नहीं करेंगे कभी कोई गलत काम
Mon, 24 Apr 2023 05:00 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 24 Apr 2023 05:00 PM IST
सार
दमोह के कसाई मंडी क्षेत्र में गोकशी की शिकायतों के बीच कुरैशी समाज ने गलत काम न करने का संकल्प लिया है। पुलिस को भरोसा दिलाया गया कि कोई गलत काम करेगा तो वह खुद उसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
दमोह में कुरैशी समाज के लोगों को शपथ दिलाई गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह शहर के कसाई मंडी क्षेत्र से लगातार गोकशी की शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते दो दिन पहले विवाद भी हुआ था। पुलिस ने तब कुछ लोगों पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के बाद कुरैशी समाज के लोगों ने कोतवाली पुलिस को कसाई मंडी में बुलाकर शपथ ली कि अब उनके समाज में इस तरह का कोई भी गलत काम नहीं करेगा। पूर्व पार्षद मुरसलीम कुरैशी ने कसाई मंडी में आयोजित बैठक में समाज के सभी लोगों से ये वचन दिलाया कि वह अब किसी भी तरह का गलत काम नहीं करेंगे। हमेशा पुलिस का सहयोग करेंगे। यदि कोई उनके क्षेत्र में इस तरह का गलत काम करेगा, तो वह सभी मिलकर उसकी शिकायत और जानकारी पुलिस को देंगे।
विज्ञापन
कोतवाली टीआई विजय सिंह राजपूत ने बताया कि गोकशी की शिकायतें मिल रही थी। इसे लेकर पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही थी, जो सही थी। अब कुरैशी समाज के लोगों ने यह आश्वासन दिया है कि वह इस तरह का कोई भी गलत काम नहीं करेंगे और पुलिस का सहयोग करेंगे। पुलिस ने उनके इस सहयोगात्मक रवैये का स्वागत किया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही एक गाय चोरी करने के आरोप में दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस विवाद ने दो-तीन घंटे बाद सांप्रदायिक रूप लेना शुरू कर दिया था। गनीमत रही कि समय पर सभी को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया। इसके बाद एक पक्ष के साथ पुलिस का कुछ विवाद भी हुआ। पुलिस ने उसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी थी।
