{"_id":"63d8d8959cbdb770e84c39cc","slug":"secretary-and-deputy-sarpanch-arrested-for-taking-bribe-of-rs-20-000-in-katni-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सचिव और उपसरपंच गिरफ्तार, PM आवास और मजदूरी दिलवाने के नाम पर मांगे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सचिव और उपसरपंच गिरफ्तार, PM आवास और मजदूरी दिलवाने के नाम पर मांगे पैसे
Tue, 31 Jan 2023 02:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 31 Jan 2023 02:30 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। यहां पर सचिव और उपसरपंच 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। ऐसे में लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रिश्वतखोर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में एक बार फिर रिश्वतखोर सचिव और उपसरपंच लोकायुक्त के हत्थे चढ़े हैं। बताया जा रहा है रिश्वतखोर सचिव ब्रजेश गौतम और उपसरपंच कुलदीप तिवारी द्वारा पीएम आवास और मजदूरी की राशि दिलाने की एवज में आवेदक गया प्रसाद लोधी से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। इस पर पीड़ित गया प्रसाद लोधी ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
वहीं, जबलपुर लोकायुक्त से आई पांच सदस्यीय टीम ने मिलकर कार्रवाई करते हुए पानउमरिया थाना क्षेत्र से लगे बस स्टैंड के पास आरोपी सचिव और उपसरपंच को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरपड़े की माने तो सचिव ब्रजेश गौतम को मुख्य आरोपी तो उपसरपंच कुलदीप तिवारी को सह आरोपी बनाया है। इन पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान डीएसपी दिलीप झरबड़े, टीआई मंजू तिर्की और टीआई स्वप्निल दास समेत ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल थे। बताया जा रहा है, आरोपी सचिव ब्रजेश गौतम उमरियापान के बरोदा ग्राम पंचायत में पदस्थ है और कुलदीप तिवारी भी उसी पंचायत से उपसरपंच है, जिसे जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वतखोरी मामले पर गिरफ्तार किया है। वहीं, पूरी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को सिहोरा रेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
