फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SDM ordered inquiry regarding 5 girl students of Eklavya Vidyalaya falling ill

MP News: SDM ने एकलव्य विद्यालय की 5 छात्राओं के बीमार होने की जांच के दिए आदेश, फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी तबियत

Tue, 02 Aug 2022 04:43 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 02 Aug 2022 04:43 PM IST
सार

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। 
 

विज्ञापन
SDM ordered inquiry regarding 5 girl students of Eklavya Vidyalaya falling ill
एकलव्य विद्यालय की 5 छात्राओं के बीमार पड़ने को लेकर एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - फोटो : amar ujala

विस्तार

वार्ड क्रमांक 18 स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के पांच छात्रों की फूड पॉइजनिंग की वजह से तबियत बिगड़ गई थी। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद जुन्नारदेव एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बीईओ को जाचं के आदेश देते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिला कलेक्टर के आदेश पर सहायक आयुक्त मंगलवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जांच के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इस मामले की संपूर्ण घटनाक्रम के सूक्ष्म जांच कर जांच प्रतिवेदन यथाशीघ्र सौंपने संबंधी आदेश स्थानीय बीईओ एमआई खान को दिए है। एमआई खान ने आदेश के मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन के आदेश पर सहायक आयुक्त एनएस बड़कडे को जुन्नारदेव स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भेजा गया है। सहायक आयुक्त एनएस बड़कडे ने विद्यालय पहुंचकर पीड़ित छात्राओं के अलावा स्टाफ के सदस्यों के साथ बैठकर इस संपूर्ण घटनाक्रम का प्रतिवेदन तैयार किया है। साथ ही आस-पास के लोगों से भी जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में रविवार रात अचानक पांच छात्राओं को घबराहट और सांस लेने में दिक्कत हुई। ये सभी खाना खाने के बाद हॉस्टल पहुंची थी। तबियत बिगड़ने पर सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां खुद अस्पताल के सीनियर डॉक्टरां ने छात्राओं को उपचार किया था। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्य डेहरिया ने कढ़ी और पुलाव खाने के बाद छात्राओं की तबियत बिगड़ने की बात बताई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed