फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Scuffle between tribal family and nurse in Chhindwara district hospital

MP News: सर्पदंश का इलाज कराने पहुंचा आदिवासी परिवार, नर्स से हाथापाई, दोनों के आरोप- दूसरे पक्ष ने की मारपीट

Thu, 15 Jun 2023 09:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 09:10 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में आदिवासी परिवार और नर्स के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। 

विज्ञापन
Scuffle between tribal family and nurse in Chhindwara district hospital
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में नर्स और आदिवासी परिवार में हाथापाई हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में सर्पदंश का इलाज कराने पहुंचे आदिवासी परिवार और नर्स के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। दोनों ही पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ के जमुनिया से सर्पदंश के बाद गंभीर हालत में आदिवासी परिवार की महिला छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाई गई थी। आदिवासी परिवार का कहना है कि जिला चिकित्सालय में नर्स ने उन्हें मेडिकल से संबंधित सामान लाने को कहा, तो मेडिकल से सामान खरीद कर ला दिया। पर नर्स ने हमें जाहिल-गवार कह दिया। इतना ही नहीं मेरी भतीजी को मेरे सामने पिटाई कर दी। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


नर्स का आरोप- हमारे साथ की गई हाथापाई
इस संबंध में नर्स पुष्पा ठाकुर अन्य नर्स के साथ कोतवाली पहुंची, जहां उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि परिजनों को सामान अस्पताल में निशुल्क मिलता है तो परिजन को मेडिकल से खरीद के लाने की क्या जरूरत थी। इसी बात को लेकर बहसबाजी हुई और परिजन ने हम पर हमला करते हुए गाली गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed