फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Scindias exit from MP Congress ended groupism, says Jaivardhan Singh

दिग्विजय पुत्र का सिंधिया पर निशाना: पूर्व मंत्री जयवर्धन बोले- सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने से खत्म हुई गुटबाजी

Wed, 25 Aug 2021 05:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 25 Aug 2021 05:55 PM IST
सार

मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पुत्र व प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि 'महाराज' के कांग्रेस छोड़ने से मप्र कांग्रेस में गुटबाजी खत्म हो गई और भाजपा में बढ़ गई।

 

विज्ञापन
Scindias exit from MP Congress ended groupism, says Jaivardhan Singh
जयवर्धन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : twitter.com/JVSinghINC

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बुधवार को कहा कि पिछले साल भाजपा में शामिल हुए और हाल ही में केंद्रीय मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद प्रदेश कांग्रेस में  गुटबाजी खत्म हो गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता व राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने यह भी दावा किया कि सिंधिया के भाजपा में प्रवेश से राज्य भाजपा इकाई में तीन गुट बन गए हैं।
विज्ञापन


बता दें, गुना के पूर्व सांसद सिंधिया मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद, कई विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी। इसके कारण मप्र में कमलनाथ के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार गिर गई थी और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चौथी बार भाजपा सरकार बनी। सिंधिया को हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल के पुनगर्ठन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


भाजपा में ये तीन गुट बनने का दावा
विधायक जयवर्धन ने कहा कि सिंधिया के रहने तक कांग्रेस में गुटबाजी थी। अब यह खत्म हो गई है, लेकिन सिंधिया के भाजपा में प्रवेश से तीन समूहों का निर्माण हुआ- 'शिवराज बीजेपी', 'महाराज बीजेपी' और 'नाराज बीजेपी'।जयवर्धन सिंह इस महीने की शुरुआत में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से प्रभावित ग्वालियर और चंबल संभाग के विभिन्न इलाकों का दौरा करने के लिए ग्वालियर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस अब गुटबाजी की इस बीमारी से मुक्त हो चुकी है। उन्होंने भाजपा नेताओं की भी आलोचना की, जिनकी तस्वीरें मुफ्त राशन वितरण के लिए बने बैगों पर छपी थीं। पूर्व मंत्री ने कहा कि जब क्षेत्र के लोग बाढ़ के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे थे, सत्ताधारी दल के सदस्य 'अन्न उत्सव' मना रहे थे, जबकि यह योजना मूल रूप से कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा शुरू की गई थी। जयवर्धन सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि एक दिन ये भाजपा नेता खाद्यान्न पर भी अपनी तस्वीरें छपवाएंगे। 


भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा उनके पिता दिग्विजय सिंह को तालिबानी कहे जाने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विश्वास सारंग, एक मंत्री हैं और विधायक रामेश्वर शर्मा व अन्य  भाजपा नेता जिस तरह से अनावश्यक बयान दे रहे हैं, उससे उनकी गंभीरता कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed