फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Scindia's ointment on KP Yadav's pain: On writing a letter to JP Nadda, Scindia said – he is a member of the family

केपी यादव के दर्द पर सिंधिया का मरहम: जेपी नड्डा को पत्र लिखने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- वे परिवार के सदस्य

Thu, 27 Jan 2022 03:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Jan 2022 03:32 PM IST
सार

शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट से सांसद केपी यादव के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया के सामने जवाब दिया। सिंधिया ने कहा कि केपी यादव मेरे परिवार का सदस्य है। 

विज्ञापन
Scindia's ointment on KP Yadav's pain: On writing a letter to JP Nadda, Scindia said – he is a member of the family
के पी यादव-ज्योतिरादित्य सिंधिया

विस्तार

शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट से सांसद केपी यादव के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया के सामने जवाब दिया। सिंधिया ने कहा कि केपी यादव मेरे परिवार का सदस्य है क्योंकि बीजेपी का हर कार्यकर्ता हमारा सदस्य है और इन सभी को एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले केपी यादव ने सिंधिया के भाजपा में आने के बाद उनके समर्थकों के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा था, जिसको लेकर सिंधिया ने पहली बार जुबान खोली है। उन्होंने केपी यादव को अपने परिवार का सदस्य बताया और कहा कि मिलन की कमी है वह पूरी हो जाना चाहिए। एक-दूसरे के साथ जो मिलन की कमी है वह भी पूरी होनी चाहिए। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में जो जिम्मेदारी मिली है उसे हमें मिलकर पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना-शिवपुरी क्षेत्र में हराकर सांसद बने कृष्णपाल सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी आपबीती सुनाई थी। केपी यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र में सिंधिया खेमे के विधायकों और मंत्रियों पर उपेक्षा करने और साइडलाइन करने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखी गई चिट्टी में उन्होंने लिखा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक पार्टी का माहौल खराब कर रहे हैं। केपी यादव ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों और विधायकों पर गुटबाजी और भेदभाव करने का आरोप लगाया है। केपी यादव ने सिंधिया समर्थकों पर ये भी आरोप लगाया है कि उनके मंत्री आयोजित कार्यक्रमों में उनकी और भाजपा समर्थकों की उपेक्षा करते हैं। न तो उन्हें कार्यक्रमों में बुलाया जा रहा है और न ही प्रोटोकॉल के तहत उद्घाटन, लोकार्पण के कार्यों में लगने वाली  शिलापटि्टका में उनका नाम अंकित किया जा रहा है। जो काम उनके सहयोग से क्षेत्र में हुए हैं उन्हें उसका भी श्रेय नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed