फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Scindia attacks on CM Shivraj over Raja Maharaja question

मध्य प्रदेश: सिंधिया ने राजा-महाराजा कहने पर सीएम से कहा- ये बातें बुआ वसुंधरा से पूछिए

Sun, 29 Jul 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 29 Jul 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Scindia attacks on CM Shivraj over Raja Maharaja question

मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधा है। पिछले दिनों सिंधिया को चौहान ने राजा-महाराजा कहा था उस बात का जवाब  देते हुए सिंधिया ने कहा राजा-महाराजा वाला सवाल 30 साल पहले मेरी दादी से पूछना चाहिए था या फिर अब वह यह सवाल मेरी बुआओं से भी पूछ सकते हैं। मुझसे पूछने का कोई मतलब नहीं है।  

विज्ञापन


आजादी के बाद सभी लोग हैं

सिंधिया ने कहा कि सीएम जनता के बीच कहते हैं कि हम राजा महाराजा हैं लेकिन शायद सीएम भूल गए कि आजादी के बाद से कोई राजा-महाराजा नहीं है बल्कि सभी आमजन हैं। उन्होंने कहा कि जब 30 साल पहले शिवराज कार्यकर्ता थे तो उन्हें ये बात मेरी दादी विजयाराजे सिंधिया से पूछनी चाहिए थी। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है तो फिर सीएम को यही बात मेरी बुआ वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे से भी पूछनी चाहिए।
विज्ञापन


शाह को महाकाल का सम्मान न करने वाला बताया

सिंधिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान का सम्मान नहीं कर सकते वो जनता का क्या सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि महाकाल का दर्शन सिर्फ सोला पहनकर ही किया जाता है लेकिन उन्होंने कुर्ता पायजामा पहनकर दर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का असली चेहरा उजागर करने की कही बात
उज्जैन में शनिवार को चुनाव अभियान समिति की बैठक में सिंधिया ने  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बीच आएं और सरकार का असली चेहरा लोगों के बीच लाएं। यहां उन्होंने 40 सदस्यों की बैठक की। उन्होंने महिलाओं और बेरोजगारों को जोड़ने की बात पर भी जोर दिया और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रणनीति पर भी चर्चा की।


गौरतलब है कि हाल ही में जन आशीर्वाद रैली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भावुक हो गए थे और उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे पिछड़ा वर्ग के सामान्य परिवार से आते हैं इसीलिए राजा-महाराजा उन्हें परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed