भोपाल: नहीं होगा विज्ञान मेला, बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने लिया निर्णय, भोजपाल मेला भी रद्द
कोरोना संक्रमण और धारा 144 के कारण भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित होने वाला विज्ञान मेला रद्द कर दिया गया है। कलेक्टर भोपाल ने सभी नए मेलों के आयोजन पर रोक लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञान मेले का उद्घाटन प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के हाथों होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा विज्ञान मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होने भोपाल पहुंचे थे। राज्यपाल के कार्यक्रम में उपस्थित न होने की सूचना के बाद उन्होंने विज्ञान मेला स्थगित करने का आदेश जारी किया।
आज राजभवन में @GovernorMP श्री मंगुभाई पटेल जी से मुलाकात की।
इस दौरान कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए एवं धारा 144 का पालन करते हुए जंबूरी मैदान में आयोजित विज्ञान मेला को स्थगित करने का फैसला लिया गया।@OfficeofSSC@VigyanBharatiMP@Vibha_India@mpMAPIT pic.twitter.com/bIhmk0inNvविज्ञापन विज्ञापन— Om Prakash Sakhlecha (@opsakhlecha) January 7, 2022
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार और सरकार का कोई भी तंत्र संक्रमण फैलाने में भागीदार नहीं बन सकता। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए विज्ञान मेले को रद्द किया गया है। मेले में जिन लोगों ने स्टॉल लगाया है, उन्हें लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद प्रदेश में विज्ञान मेला आयोजित किया जाएगा।
इस साल नहीं लगेगा भोजपाल मेला
भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले भोजपाल मेले को भी कोरोना संक्रमण के चलते रद्द करने का निर्णय लिया गया है। भोजपाल मेले को लेकर 3 दिन पहले डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस कमेटी की मीटिंग में मुद्दा उठाया गया था। इस पर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने परीक्षण कराने की बात कही थी। राजधानी में कोरोना संक्रमण की स्थिति और मेले में होने वाली भीड़ के देखते हुए भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोजपाल मेला स्थगित करने का निर्णय लिया है।
