फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SBI Bank opened the same account of two people in Bhind Alampur Madhya Pradesh

एसबीआई बैंक ने दो लोगों का एक ही खाता खोला, पहला पैसे डालता रहा, दूसरा निकालता रहा

Fri, 22 Nov 2019 09:46 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: आसिम खान Updated Fri, 22 Nov 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
SBI Bank opened the same account of two people in Bhind Alampur Madhya Pradesh
एसबीआई

मध्यप्रदेश के भिंड में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। भिंड जिले के आलमपुर की एसबीआई शाखा ने गलती से दो लोगों का एक ही बैंक खाता खोल दिया। जिसके बाद एक खाताधारक पैसे डालता रहा और दूसरा उन्हें निकालता रहा। पैसे निकालने वाले को लगता रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से किया चुनावी वादा पूरा कर दिया है। इसी लिए पीएम मोदी खाते में पैसे डाल रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, रूरई गांव के रहने वाले हुकुम सिंह और रोनी गांव के रहने वाले हुकुम सिंह, दोनों ने आलमपुर ब्रांच में खाता खुलवाया। खाता खोलने वाले बैंक अधिकारी ने गलती से पासबुक में सिर्फ फोटो अलग-अलग लगाई बाकि दोनों का पता और खाता नंबर एक ही दे दिया। इस गलती की वजह से एक खाते के दो मालिक हो गए।
विज्ञापन


खाता खुलवाने के बाद रूरई का हुकुम सिंह कुशवाहा काम करने के लिए हरियाणा चला गया। वहां से वो पैसे कमाकर खाते में जमा करवाता रहा और रोनी गांव का हुकुम सिंह बैंक पहुंचकर पैसे निकालता रहा। पूरे छह महीने तक वो पैसे निकालता रहा। छह महीनों में पैसे डालने वाले हुकुम सिंह के खाते से दूसरे हुकुम सिंह ने 89 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला तब प्रकाश में आया जब रूरई गांव वाले हुकुम सिंह को जमीन खरीदनी थी और वो पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचा। जब उसे पता चला कि उसके खाते में सिर्फ 35 हजार रुपये बचे हैंतो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उन्होंने बैंक कर्मियों से इसकी शिकायत की लेकिन उन्होंने मामले को दबाने की कोशिश की। मामला खुल जाने पर बैंक मैनेजर ने कहा है कि उसके पैसे उसे दे दिए जाएंगे। 


उधर पैसे निकालने वाले हुकम सिंह ने कहा कि मेरा खाता था, उसमें पैसे आए। मैं सोच रहा था मोदीजी पैसा दे रहे हैं तो मैंने निकाल लिए। हमारे पास पैसा नहीं था, हमने घर में काम करवाया है  इसीलिए पैसे निकाल लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed