{"_id":"61fca70670990347be0588f3","slug":"saved-life-by-donating-blood-in-chhatarpur-a-young-man-gave-blood-to-a-sick-prisoner","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर बचाई जिंदगी: छतरपुर में युवक ने बीमार कैदी को दिया रक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर बचाई जिंदगी: छतरपुर में युवक ने बीमार कैदी को दिया रक्त
Fri, 04 Feb 2022 09:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:39 AM IST
सार
छतरपुर जिले के नौगांव में एक युवक ने कैदी को रक्तदान कर मिसाल पेश की। कैदी को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया था। रक्त मिलने के बाद अब उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
कैदी को रक्तदान करता रक्तवीर सेवादल का सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले में एक युवक ने बीमार कैदी को रक्तदान कर मिसाल पेश की है। रक्तवीर सेवा दल के नाम से संचालित रक्तदान दल के सदस्य जब भी लोगों को खून की आवश्यकता होती है मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद करते हैं और उनकी जिंदगी बचाते हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाज भी सेवा दल के सदस्य लोगों की सेवा करने में जुटे हैं।
जिले के नौगांव उपजेल में विचाराधीन कैदी प्रदीप सेन को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी स्थिति गंभीर थी। मरीज को दो यूनिट रक्त की तुरंत आवश्यकता थी। जिला प्रबंधन ने किसी तरह उसे एक यूनिट बल्ड उपलब्ध करा दिया लेकिन और रक्त नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में रक्तवीर सेवा दल के सदस्यों से संपर्क किया गया। रक्तवीर सेवा दल के सदस्य अमित कोरोना संक्रमित होने की वजह से मदद के लिए नहीं पहुंच सके तो उन्होंने अपने एक साथी नीरज निरंजन को अस्पताल में भेज कैदी को रक्त उपलब्ध कराया। कैदी को समय पर रक्त मिलने से अब उसकी हालत में सुधार आ रहा है। रक्त ना मिलने के कारण पहले उसे बार-बार दूसरे अस्पतालों में रिफर किया जा रहा था।