फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna News: Redevelopment work of Satna railway station started

Satna News: सतना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ, व्यंकटेश मंदिर की प्रतिकृति पर किया जाएगा विकसित

Sat, 07 Sep 2024 05:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 07 Sep 2024 05:45 PM IST
सार

सतना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को सांसद गणेश सिंह और विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की उपस्थिति में किया गया। 265.32 करोड़ की लागत से बनने वाला यह स्टेशन व्यंकटेश मंदिर की थीम पर आधारित होगा।

विज्ञापन
Satna News: Redevelopment work of Satna railway station started
पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ करते सांसद गणेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को स्टेशन परिसर में किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद गणेश सिंह उपस्थित रहे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने की।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बीच इस पुनर्विकास निर्माण का शुभारंभ सांसद गणेश सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिपं. उपाध्यक्ष  सुष्मिता सिंह, चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, भाजपा नेता रामदास मिश्रा और सुधीर सिंह तोमर समेत जनप्रतिनिधि, रेलवे के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


265 करोड़ में होगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन का निर्माण
सतना के वर्ल्ड क्लास स्टेशन का निर्माण 265.32 करोड़ में होना है। जो व्यंकटेश मंदिर की प्रतिकृति पर किया जाएगा। विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण आगामी 50 वर्ष की यात्री सुविधाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये होंगी सुविधाएं
दूसरी मंजिल में 2286 सैम पर रूफ प्लाजा होगा। यह टैक के ऊपर होगा। स्टेशन में 25 एस्केलेटर लगाए जाएंगे। 2 नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। संख्या बढ़कर 5 हो जाएगी। स्टेशन के 3 हजार 373 वर्गमीटर पर वाणिज्यिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। स्टेशन के समीप 6.86 एकड़ व्यावसायिक भूमि प्रस्तावित की गई है। कुल बिल्ड अप एरिया 79017 वर्गमीटर होगा। इसके 4.2 एकड़ और 2.66 एकड़ के दो पार्ट होंगे। स्टेशन के पिछले हिस्से में बस-वे होगा।

व्यंकटेश मन्दिर थीम पर निर्माण
सतना सांसद गणेश सिंह ने बताया कि 272 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय स्टेशन बनने जा रहा है सतना। भोपाल की तरह सतना रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है। इसमें थ्री स्टार होटल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, एक हजार गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था, मिनी सिनेमा घर रहेंगे। सांसद ने बताया कि व्यंकटेश मन्दिर थीम की तर्ज पर इसको बना रहे हैं। सतना सबसे अच्छा और सुंदर दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed