फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   MP News There was ruckus in Satna due to breaking of wall of temple women arrived with crowbars and hammers

MP News: सतना में मंदिर की दीवार टूटने से मचा बवाल, सब्बल और हथौड़े लेकर पहुंचीं महिलाएं

Sat, 24 Aug 2024 10:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Aug 2024 10:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में मंदिर की दीवार टूटने से बवाल मच गया। सूचना पाते ही महिलाएं सब्बल और हथौड़े लेकर मंदिर के पास पहुंच गई।

विज्ञापन
MP News There was ruckus in Satna due to breaking of wall of temple women arrived with crowbars and hammers
मंदिर के पास मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना शहर में मंदिर की दीवार तोड़ने का मामला सामने आया है। उतैली क्षेत्र में पीएम आवास कॉलोनी के पीछे बस्ती में रहने वाली कुछ महिलाएं सब्बल, हथौड़े और अन्य औजार लेकर मंदिर के पिछले हिस्से की दीवार तोड़ दी है। लोगों के विरोध करने के बाद भी उतैली कैंपस में स्थित हनुमान मंदिर की दीवार पर महिलाओं ने हथौड़ा चलाना बंद नहीं किया। इस बीच दीवार तोड़ने के दौरान स्थानीय रहवासियों और महिलाओं के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। 

विज्ञापन


जब महिलाओं ने लोगों के विरोध के बाद भी दीवार तोड़ना जारी रखा, तब मामले की सूचना जिला प्रशासन और कोलगवां पुलिस को दी गई थी। धार्मिक उन्माद की संभावना को देखते हुए तहसीलदार सौरभ मिश्रा, कोलगवां थाना की फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया है। मंदिर की दीवार तोड़ने की वजह पीएम आवास कॉलोनी की चारो ओर से बाउंड्री है। उसी से लगे इलाके में कुछ महिलाओं ने झुग्गियां बना रखीं हैं। झुग्गियों में रहने वाले लोगों को दीवार की वजह से पीएम आवास कैंपस में प्रवेश के लिए घूमकर पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन


ऐसे में यह विकल्प तलाशा गया कि मंदिर की दीवार तोड़कर रास्ता बना लिया जाए। इस बीच महिलाओं ने हथौड़ा उठाया और पीछे वाली दीवार को तोड़ दिया। पीएम आवास कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने इस दौरान चेतावनी दी है कि यदि मंदिर को उसके मूल स्वरूप में नहीं लाया गया तो वह अनशन करेंगे। धार्मिक उन्माद की संभावना को देखते हुए तहसीलदार ने महिलाओं को सख्त लहजे में समझाया। इसके अलावा चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसा प्रयास हुआ तो मामला दर्ज कर जेल भेज देंगे। कार्रवाई के बाद फिलहाल दोनों पक्ष शांत हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed