{"_id":"6860a70163777a0c7009086c","slug":"mp-news-flood-like-situation-in-satna-due-to-first-monsoon-rain-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेश में मानसून की बारिश ने मचाई तबाही, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर, सतना में बाढ़ जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेश में मानसून की बारिश ने मचाई तबाही, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर, सतना में बाढ़ जैसे हालात
Sun, 29 Jun 2025 08:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 29 Jun 2025 08:08 AM IST
सार
सतना शहर के कई इलाकों में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बहाव के बीच लोग सड़कों को पार करने की कोशिश में जोखिम उठा रहे हैं। कोठी ब्लॉक की सेमरावल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
मंदाकिनी नदी में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में मानसून की पहली भारी बारिश ने दस्तक के साथ ही तबाही का मंजर दिखाना शुरू कर दिया है। सतना जिले के चित्रकूट और आसपास के इलाकों में बीते शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चित्रकूट की मंदाकिनी नदी अपने पूरे उफान पर है। वहीं सतना शहर के कई हिस्सों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामघाट की दुकानें जलमग्न, SDRF तैनात
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण रामघाट क्षेत्र में करीब सौ से ज्यादा दुकानों में पानी घुस गया है। तुलसीदास घाट और आरती स्थल पूरी तरह से डूब चुके हैं। दुकानदारों को रात में ही अपना सामान समेटकर घाट छोड़ना पड़ा। हालात को देखते हुए प्रशासन ने रामघाट की ओर ट्रैफिक रोक दिया है और सुरक्षा के लिहाज से SDRF की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 90 डिग्री वाले ROB को लेकर CM का बड़ा एक्शन, सात इंजीनियर निलंबित, अमर उजाला संवाद में उठा था मुद्दा
शहर के कई इलाके पानी में डूबे
सतना शहर के भरहुत नगर, शेरगंज, श्रीधाम आश्रम और रैगांव जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई घरों में गंदा पानी घुसने से घरेलू सामान खराब हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भुमकहर, कुड़िया, अहिरवार और मझगवां में तेज बहाव वाली सड़कों को पार करने की कोशिश में ग्रामीण खतरे में पड़ते दिखे हैं।
नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पर
कोठी ब्लॉक के ग्राम पुरवा में बहने वाली सेमरावल नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुकी है। इसके बावजूद लोग, खासकर बच्चे और बुजुर्ग, नदियों के किनारे जमा होकर पानी का नजारा देख रहे हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और ग्रामीणों को सतर्क करने के निर्देश जारी किए हैं। खासकर नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
