{"_id":"6766afb1978a772f94030934","slug":"maihar-kidnapped-brother-in-law-threatened-to-remove-kidney-this-is-how-secret-of-kidnapping-was-revealed-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: जीजा और साले का किया अपहरण, दी किडनी निकालने की धमकी, ऐसे खुला किडनैपिंग का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: जीजा और साले का किया अपहरण, दी किडनी निकालने की धमकी, ऐसे खुला किडनैपिंग का राज
Sat, 21 Dec 2024 05:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 21 Dec 2024 05:38 PM IST
सार
सतना जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले जीजा और साले के अपहरण मामले में मैहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरे मामले पर मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने खुलासा किया है। महज 36 घंटे के अंदर पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैहर जिला पुलिस ने पन्ना जिले के अमांगज से तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है और इस घटना में लिप्त तीन मुख्य अरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करते हुए बताया कि जीजा और साले को जमीन देखने के लिए बुलाया गया। उसके बाद आरोपियों ने बंदूक कनपटी पर लगाकर अमरपाटन से अपहरण कर लिया। किडनैपर पीड़ित को लेकर पन्ना अमांगज के जंगल पहुंचे, जहां पीड़ित के पास पड़े कैश, क्रेडिट कार्ड सहित सभी समान लूट लिए और बंधक बनाकर रखा। सुबह मौका देख दोनों जीजा-साले वहां से भाग निकले और सीधा पुलिस थाना अमांगज पहुंचे और पूरे मामले पर खुलासा हुआ।
विज्ञापन
घटना के बाद से पन्ना, सतना और मैहर तीन जिलों के पुलिस की नींद उड़ गई थी। घटना का खुलासा होने के बाद पीड़ित को थाना कोतवाली सतना लाया गया था। जहां से मैहर जिले के अमरपाटन भेजा गया। पीड़ित के शिकायत पर थाना अमरपाटन में मामला पंजीबद्ध हुआ और एसपी के निर्देश पर गठित टीम अलग-अलग जगह पर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
एसपी ने किया खुलासा
एसपी सुधीर अग्रवाल ने मामले पर बताया कि टीम यहा से पन्ना जंगल के लिए रवाना हुई। जहां घटना स्थल को भी देखा, जिसके बाद पीड़ित के बताए मुताबिक, साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की गई। उसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को अलग-अलग जगह से धर दबोचा और आरोपियों से पूछताछ की गई तो अपरहण करना स्वीकार किया है। हालांकि, इस घटना का मास्टर माइंड सहित दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
अलग-अलग अरोपी के अलग-अलग किरदार
पकड़े गए आरोपियों में से एक अरोपी ग्राम लालपुर से पकड़ाया है, जिसने फ़र्ज़ी सिम देने का काम किया था। दूसरा अरोपी इस घटना ग्राहक बनकर साथ आया था। तीसरे आरोपी का किरदार बेहद चौकाने वाला है। तीसरा आरोपी अब्दुल उर्फ मेराज जो अपने साथियों को रास्ते में मिला, जिसकी पहचान कथित डॉक्टर के रूप में करवाई गई। पीड़ित ने बताया कि अब्दुल किडनी निकालने की बात कर रहा था और उसे करोड़ में बेचने की धमकी दे रहा था। हालांकि, अब तक तीन अरोपी को मैहर पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है और फरार चल रहे अन्य तीन आरोपियों को पतासाजी लगातार पुलिस द्वारा की जा रही है।
