{"_id":"67c695a7d1e45d14300cb493","slug":"it-raid-income-tax-team-reached-satna-disguised-as-wedding-party-raid-on-5-big-establishments-created-panic-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"IT raid: सतना में आयकर टीम की छापेमारी, बाराती बनकर पहुंचे, एक ने दरवाजे बंद किए तो छत के सहारे अंदर घुसी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IT raid: सतना में आयकर टीम की छापेमारी, बाराती बनकर पहुंचे, एक ने दरवाजे बंद किए तो छत के सहारे अंदर घुसी टीम
Tue, 04 Mar 2025 11:27 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:27 AM IST
सार
सतना में आयकर विभाग ने पांच बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा, जिसमें 50 से अधिक गाड़ियों से अफसर पहुंचे। रामा ग्रुप, सेनानी ग्रुप, मेहरोत्रा बिल्डकॉन, फ्लोर मिल और रिसॉर्ट मालिकों के ठिकानों पर सर्चिंग जारी है। कार्रवाई गुप्त रखने के लिए टीम बारात के स्टिकर लगी गाड़ियों में पहुंची।
विज्ञापन
सतना में दबिश देने बाराती बनकर पहुंची आयकर विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना में आयकर विभाग के अधिकारियों ने एक साथ पांच बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह करीब छह बजे 50 से ज्यादा गाड़ियों से इनके ठिकानों पर पहुंची। अफसर रामा ग्रुप के रामकुमार, सुरेश कुमार और नरेश गोयल, सेनानी ग्रुप के सुनील सेनानी, सिविल कॉन्ट्रेक्टर अतुल मेहरोत्रा, फ्लोर मिल मालिक संतोष गुप्ता औैर हुंडी कारोबारी व रिसॉर्ट मालिक सीताराम अग्रवाल उर्फ रामू के यहां सर्चिंग में जुटे रहे।
विज्ञापन
रामा ग्रुप टिम्बर और लोहा कारोबार से जुड़ा है। वहीं, सिविल कॉन्ट्रेक्टर अतुल मेहरोत्रा की महरोत्रा बिल्डकॉन कंपनी मास्टर प्लान और इंडस्ट्रियल एरिया में काम करती है। सीताराम अग्रवाल के गोशाला चौक स्थित घर पर जब आयकर विभाग की टीम पहुंची तो उन्होंने दरवाजे बंद कर लिए। ऐसे में अफसर सीढ़ी लगाकर छत के सहारे घर में घुसे।
विज्ञापन
बाराती बन पहुंचे अधिकारी
जानकारी के मुताबिक, गुप्त रूप से सतना पहुंचे आयकर विभाग की टीम के सभी वाहन में बारात के स्टिकर लगे हुए थे। किसी को शक न हो इसलिए इस रेड को बारात का रूप दिया गया। आयकर विभाग के ये कारनामा चर्चा बन गया है। फिलहाल, सभी जगह कागजात खंगालने में टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
यहां चल रही कार्रवाई
सतना में मेहरोत्रा बिल्डकॉन के घर और कार्यालय, हुंडी दलाल रामु अग्रवाल के घर और होटल, सन्तोष गुप्ता की मिल, सुनील सेनानी बंधु के विट्स कॉलेज एवं पान मसाला दुकान, रामकुमार और सीताराम अग्रवाल के घर, टाल और प्लाई फैक्ट्री सहित कई जगह एक साथ कार्रवाई चल रही है। माना जा रहा है कि ये रीवा संभाग में इनकम टैक्स विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। एक साथ इतने कारोबारियों पर कभी कार्रवाई नहीं हुई।
कार्रवाई में जुटी 100 सदस्यीय टीम
ज्वाइंट डायरेक्टर इन्वेस्टिगेटिंग विंग आईटी जबलपुर के जी मिश्रा के नेतृत्व में 100 सदस्यीय टीम सुबह से लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। जिले के पांच कारोबारियों के 25 ठिकानों में यह जांच जारी है। कागजात, रिकॉर्ड खंगालने के बाद बैंक खातों एवं लॉकर की जांच की जाएगी। सतना के सिविल लाइन स्थित आयकर विभाग की ऊपरी मंजिल में कंट्रोल रूम बनाया गया है। स्थानीय आयकर विभाग के सोर्स के मुताबिक, तीन से चार दिन कार्रवाई अभी देखने को मिलेगी।
तीन जिले के अधिकारी शामिल
भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अफसर शामिल आयकर विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है। लेकिन रीवा संभाग में ये विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इसमें भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अफसर शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, रामा ग्रुप के नरेश गोयल को केंद्र में रखकर यह पूरी कार्रवाई हो रही है। नरेश गोयल की सतना के सितपुरा और उत्तराखंड में प्लाईवुड फैक्ट्री है। जबकि रायपुर में TMT सरिया का प्लांट है। बाकी कारोबारी नरेश गोयल के पार्टनर हैं।
