फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Woman serving life sentence became pregnant, sonography revealed in medical camp

सतना: आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला हो गई प्रेग्नेंट, मेडिकल कैम्प में सोनोग्राफी से हुआ खुलासा 

Sat, 26 Mar 2022 05:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 26 Mar 2022 05:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सतना की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला प्रेग्नेंट हो गई है। इससे जेल में हड़कम्प की स्थिति है। जेल प्रशासन का कहना है कि महिला जमानत पर जेल के बाहर थी, तब ही उसने गर्भधारण किया होगा। 
 

विज्ञापन
Satna: Woman serving life sentence became pregnant, sonography revealed in medical camp
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना में आजीवन कारावास की सजा काट रही एक महिला प्रेग्नेंट हो गई है। इससे जेल में हड़कम्प की स्थिति बन गई है। यह कैसे हो गया, इसकी जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि महिला कुछ समय के लिए जमानत पर बाहर थी। इसी दौरान उसने गर्भधारण किया होगा। 
विज्ञापन


सतना जेल में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है। इस दौरान महिला और पुरुष बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान इस महिला कैदी ने भी पेटदर्द से जुड़ी शिकायत की, जिसकी जांच के लिए सोनोग्राफी कराई गई। इसमें ही उसके प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई है। यह बात सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

2016 से चल रहा है केस
सतना जेल प्रशासन के मुताबिक महिला कैदी पर अपने पति और सास की हत्या की कोशिश का आरोप है। 2016 से ही उसके खिलाफ सुनवाई चल रही है। महिला खजुराहो की रहने वाली है और 28 फरवरी 2022 को उसे छतरपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया था। सतना की जेल में 12 मार्च को लाया गया था। इस दौरान महिला जमानत पर जेल के बाहर थी। इसी दौरान उसने गर्भधारण किया होगा क्योंकि जांच में वह पांच हफ्ते की प्रेग्नेंट निकली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed