{"_id":"6419d04060e6987c0606a693","slug":"satna-to-get-a-friend-passed-in-maths-he-himself-came-to-take-the-exam-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: दोस्त को गणित में पास करवाने के लिए खुद पहुंचा परीक्षा देने, अब किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: दोस्त को गणित में पास करवाने के लिए खुद पहुंचा परीक्षा देने, अब किया पुलिस के हवाले
Tue, 21 Mar 2023 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 21 Mar 2023 09:13 PM IST
सार
सतना में किसी और के लिए परीक्षा दे रहे लड़के को पकड़ा गया है। वह दोस्त की मदद करने गया था। अब उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
सतना में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए लड़के को पकड़ा गया है।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोस्त को गणित विषय में पास करवाने के लिए दूसरा दोस्त मुन्नाभाई बनकर दोस्त की जगह परीक्षा देने पहुंच गया। लेकिन उस समय सब कुछ सत्यानाश हो गया, जब उपायुक्त माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शक होने के बाद पूछताछ की गई और मुन्नाभाई को पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सतना जिले के मझगवां स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उस उक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि परीक्षा केंद्र में एक मुन्नाभाई परीक्षा दे रहा है। दरअसल मंगलवार को मझगंवा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। ग्राम तुर्री पोस्ट, जैतवारा निवासी नरेंद्र कुशवाहा पिता रामकेश कुशवाहा स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा दे रहा है, लेकिन मंगलवार को नरेंद्र की जगह उसका दोस्त शाहनवाज मंसूरी पिता शकील मंसूरी निवासी ग्राम जैतवारा परीक्षा देने विद्यालय पहुंच गया। कॉपी-पेपर लेकर परीक्षा देने भी लगा। लेकिन तभी उपायुक्त माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल स्कूल का निरीक्षण करने पहुंच गईं और चेकिंग के दौरान शक होने पर शाहनवाज से पूछताछ की गई। पूछताछ में मुन्नाभाई पकड़ गया। परीक्षा केंद्र प्रभारी जगमोहन लाल नट ने जानकारी देते हुए बताया कि 'मुन्नाभाई' शाहनवाज मंसूरी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।